{"_id":"6a32e6ee82885d01250c65f3","slug":"rain-and-strong-winds-expected-until-june-20-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-156678-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप से बढ़ी गर्मी, पारा 38 डिग्री पहुंचा : 20 जून तक बारिश और तेज हवाओं के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप से बढ़ी गर्मी, पारा 38 डिग्री पहुंचा : 20 जून तक बारिश और तेज हवाओं के आसार
Wed, 17 Jun 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
तहसील रोड पर दोपहर को छाए बादल व सुनसान रोड।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। दो दिनों तक हुई बारिश के बाद बुधवार को जिले में मौसम ने फिर करवट ली और सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी का अधिक अहसास हुआ। तेज धूप और गर्म हवा से दोपहर के समय बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम रौनक दिखाई दी।
पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम में राहत जरूर मिली थी लेकिन बुधवार को आसमान साफ रहने और धूप तेज होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, बुखार, वायरल संक्रमण और गले से संबंधित शिकायतों वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
23 जून तक मौसम परिवर्तनशील
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम आमतौर पर 23 जून तक परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने और हवाओं की दिशा में बदलाव होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों की ओर बढ़ने व राजस्थान और पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से 18 जून की रात से 20 जून तक हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
तेज हवाएं व बूंदाबांदी के आसार
इस अवधि में कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 22 और 23 जून को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं।
तापमान में बदलाव कम
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी एक सप्ताह के दौरान दिन के तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। दिन का पारा 38 डिग्री या उससे ऊपर जा सकता है। वहीं रात का पारा 28 डिग्री के आसपास बना रहेगा। विशेषज्ञों ने लोगों को धूप में निकलते समय सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने तथा बदलते मौसम के बीच स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी है।
वर्सन:
हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाही और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी-विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने और राजस्थान व पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना से 18 जून रात्रि से 20 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। - डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग