{"_id":"695822d20fe7e56a580dbf77","slug":"rahul-gandhis-family-has-played-with-democracy-mahipal-charkhi-dadri-news-c-21-hsr1013-782512-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के खानदान ने लोकतंत्र से खिलवाड़ किया : महीपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के खानदान ने लोकतंत्र से खिलवाड़ किया : महीपाल
Sat, 03 Jan 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री महिपाल ढांडा।
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी खुद लोकतंत्र के हत्यारे हैं। राहुल गांधी ये बताएं कि कौन से संविधान को बचाने की बात कर रहे हैं और कौन से संविधान की हत्या हो रही है। राहुल गांधी के खानदान ने सत्ता की भूख में लोकतंत्र से खिलवाड़ किया।
दिल्ली बाईपास स्थित भाजपा कमलम कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था में एतिहासिक और सकारात्मक परिवर्तन आया है। वर्तमान में शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं रही, बल्कि संस्कार, कौशल और राष्ट्रनिर्माण का माध्यम बन रही है।
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि बिहार चुनाव में मतदाताओं ने कांग्रेस को छठी का दूध याद दिला दिया। जनता ने सिर्फ 6 पर कांग्रेस को रोक दिया, 10 सीटें भी नहीं दी। राहुल गांधी ने संसद में संविधान के पत्र को फाड़कर धज्जियां उड़ाई, राहुल ये बताएं कि कौन से संविधान को बचाने की बात कर रहे हैं और कौन से संविधान की हत्या हो रही है। हरियाणा में राहुल सिर्फ मीडिया का सुर्खियां बनने के लिए आ रहे हैं। देश के बारे में उलट-पुलट भाषा बोलकर भारत को बदनाम करने वाली ताकतों व साजिशों से मिले हुए हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार एवं रविंद्र शिलगर, पूर्व जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार, जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय फौगाट, जिला कोषाध्यक्ष किदार नाथ सरोहा, डाॅ. संजीव, मनोज जोगी आदि मौजूद रहे।