{"_id":"63406388435e9358a7173ae5","slug":"rage-among-the-agent-and-farmers-for-stopping-the-purchase-due-to-bad-weather-charkhidadri-news-hsr64401343","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम के चलते खरीद बंद करने पर आढ़ती और किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम के चलते खरीद बंद करने पर आढ़ती और किसानों में रोष
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बे की अनाज मंडी में शुक्रवार को 427 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। खरीद अधिकारियों ने मौसम खराबी के चलते रविवार तक खरीद कार्य बंद रखने का फैसला किया है। वहीं, इससे आक्रोशित किसानों व आढ़तियों ने नारेबाजी करते हुए खरीद जारी रखने की मांग की है। खरीदे गए अनाज का उठान करने की भी मांग की।
बाढड़ा मंडी प्रधान हनुमान शर्मा ने बताया कि सरकार ने बाजरे की फसल की खरीद शुरू कर रखी है लेकिन खरीद कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। शुक्रवार को आढ़तियों ने जिला उपायुक्त व जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका को सारी स्थिति से अवगत करवाया। इसके बाद खरीद कार्य शुरू हुआ। शुक्रवार दोपहर बाद खरीद शुरू हुई और 427 क्विंटल बाजरा खरीदा गया।
हैफेड खरीद अधिकारी संदीप देशवाल ने बताया कि शुक्रवार को मात्र 427 क्विंटल की खरीद हो सकी है। संदीप देशवाल ने कहा कि मौसम खराब होने की वजह से रविवार तक खरीद कार्य बंद रहेगा। इस पर आढ़ती व किसान बिफर गए। आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान शर्मा, किसान नेता संदीप कारीमोद, हरपाल भांडवा, नरेश ने सरकार व खरीद अधिकारियों की मनमानी पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाजरा खरीद को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन धरातल पर अनाज की खरीद में कोई रुचि नहीं ली जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से दो दिन की छुट्टी के बजाये बाजरा खरीद जारी रखने की मांग की है।