फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   PWD team measured the roads, action will be taken against those who encroach again

Charkhi Dadri News: पीडब्ल्यूडी टीम ने की सड़कों की पैमाइश, दोबारा कब्जा करने वाले पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
PWD team measured the roads, action will be taken against those who encroach again
शुक्रवार सुबह रोहतक चौक के समीप सड़क की पैमाइश करती पीडब्ल्यूडी टीम।
चरखी दादरी। तीन दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद रहा। दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी टीम ने विभिन्न सड़कों पर पैमाइश की। वहीं, उपायुक्त ने कब्जाधारियों से बचा हुआ अतिक्रमण स्वयं हटाने की अपील की है।
विज्ञापन

साथ ही चेतावनी दी है कि अतिक्रमण मुक्त की गई जगह पर किसी ने दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त मनदीन कौर ने कहा कि शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए अवैध कब्जों को हटाना बेहद जरूरी है। इन कब्जों के कारण पानी निकासी के नाले खत्म हो गए हैं। कब्जे हटने के बाद शहर में सभी स्थानों पर अब सफाई और मलबा उठाने का कार्य शुरू होगा। इसके बाद संबंधित सड़कों व नालों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा है कि अपने शहर को साफ और सुंदर बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है, लेकिन कई लोगों द्वारा अवैध रूप से किए गए कब्जों के कारण शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा हुआ है। ऐसे में सभी लोगों को दादरी शहर को साफ सुथरा एवं सुंदर बनाने के प्रशासन के अभियान में सहयोग करना चाहिए। उपायुक्त ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से कब्जा न करे और जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है, उन स्थानों पर दोबारा अवैध निर्माण करने की कोशिश न की जाए।
विज्ञापन


- शनिवार से शुरू होगा मलबा उठान कार्य
उपायुक्त ने बताया कि जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां शनिवार से मलबा उठाने और सफाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही लोक निर्माण विभाग को सफाई के साथ साथ सड़कों की मरम्मत करने के लिए भी कहा गया है। इसके अतिरिक्त अतिक्रमण के बाद सामने आए नालों की मरम्मत और सफाई भी करवाई जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि दादरी शहर में चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने का काम जारी रहेगा। शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए भी योजना बनाई गई है। इस योजना पर भी बहुत जल्दी काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नाले करवाए जाएंगे दुरुस्त, लोगों को चलने के लिए मिलेगा फुटपाथ
उपायुक्त ने कहा कि अतिक्रमण अभियान के चलते नालों की अच्छी तरह से सफाई हो सकेगी, जिससे भविष्य में पानी निकासी की समस्या का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। बहुत हद तक शहर के लोगों और बाजार के व्यापारियों को जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल पाएगा। ऐसी व्यवस्था बनाने की कोशिश है कि लोगों को चलने के लिए फुटपाथ भी मिले और भविष्य में नालों की सफाई में भी दिक्कत न आए। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सड़कों के दोनों ओर पेड़ पौधे भी लगाने की योजना है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed