{"_id":"623f4f0f75c05218e36fd0d2","slug":"pushpa-massacre-police-went-to-the-house-of-the-deceased-and-recreated-the-scene-blood-splattered-on-the-walls-charkhidadri-news-hsr6275831156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्प हत्याकांड: पुलिस ने मृतक के घर जाकर किया सीन रिक्रिएट, दीवारों पर मिले खून के छींटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्प हत्याकांड: पुलिस ने मृतक के घर जाकर किया सीन रिक्रिएट, दीवारों पर मिले खून के छींटे
विज्ञापन
शव ठिकाने लगाने के लिए जाते अलमान और आसिफ।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। वार्ड-19 निवासी पुष्प हत्याकांड को लेकर सीआईए टीम ने मृतक के घर जाकर सीन रिक्रिएट किया। इस दौरान पुलिस को घर की दीवारों पर खून के छींटे मिले। वहीं, आरोपियों ने बताया कि पुष्प के सिर पर डंडों से प्रहार करने के चलते बेडशीट भी खून से भर गई थी और उसे उन्होंने छत पर ले जाकर जला दिया। पुलिस ने छत से राख भी बरामद कर ली है। वहीं, एक दिन का रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपी आरती, उसके प्रेमी यासिफ उर्फ आसिफ और अलमान को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
सीआईए प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि सीन रिक्रिएट के दौरान आरोपियों ने बताया कि 21 मार्च को हत्याकांड को आरती के घर पर ही अंजाम दिया गया। हत्याकांड के समय मृतक पुष्प की मां आरती अपने ब्यूटी पॉर्लर में थी जबकि आसिफ और अलमान ने उसके घर पहुंचकर बेड पर सो रहे पुष्प के सिर पर डंडों से वार कर दिए। उस दौरान खून के छींटे दीवारों पर भी लगे जो सीन रिक्रिएट करने पर मिले हैं। सीन ऑफ क्राइम को मौके पर बुलाकर इसके नमूने दिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए मधुबन लैब भेजा जाएगा। आरोपी आसिफ और अलमान ने बताया कि हत्याकांड के बाद आरती अपने ब्यूटी पार्लर से घर आ गई और इसके बाद उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से पहले सबूत मिटाए और फिर शव को रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग के एक खेत में ले जाकर फेंक दिया और आग लगाकर वहां से आ गए।
दो जगह की फुटेज देखकर ट्रेस हुआ ब्लाइंड मर्डर
दरअसल इस मामले के पटाक्षेप में सीसीटीवी फुटेज अहम साबित हुई। पुलिस ने एक फुटेज पेट्रोल पंप से ली जहां से अलमान और आसिफ पुष्प का शव जलाने के लिए पेट्रोल लाए थे। इसके अलावा दोनों आरोपी आसिफ और अलमान जब शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे तो उस दौरान भी वो एक जगह लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस ने दोनों जगहों की फुटेज कब्जे में लेकर जब खंगाली तो ब्लाइंड मर्डर ट्रेस हो गया।
विज्ञापन
आरती की स्कूटी और घर का किया वारदात में प्रयोग
हत्याकांड को तीनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से साजिश को अंजाम दिया। इस हत्याकांड में मृतक पुष्प की मां आरती की स्कूटी का प्रयोग किया गया। पेट्रोल लाने से लेकर शव ठिकाने लगाने तक आरोपी आसिफ और अलमान इसी स्कूटी पर घूमते रहे। इस स्कूटी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
क्या है मामला
पुलिस को गत 22 मार्च को रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग स्थित एक खेत में अधजला शव मिला था। शव की शिनाख्त वार्ड-19 निवासी 17 वर्षीय पुष्प के रूप में हुई थी। सीआईए और साइबर सेल ने 72 घंटे के अंदर ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए हत्याकांड में शामिल मृतक की मां आरती, उसके प्रेमी आसिफ उर्फ यासिफ और प्रेमी के चचेरे भाई अलमान को गिरफ्तार किया। पुष्प की हत्या अवैध संबंधों में बाधा बनने पर की गई।
वर्जन -
तीनों आरोपियों की एक दिन की रिमांड अवधि शनिवार को पूरी हो गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। न्यायालय के आदेश अनुसार उन्हें जेल भेजा गया है। पुलिस वारदात में प्रयोग स्कूटी बरामद कर चुकी है जबकि जिस डंडे से हत्या की गई, उसे आरोपियों ने जला दिया।
- दिलबाग सिंह, प्रभारी, सीआईए।