फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pumping stations will be operational by June 30

Charkhi Dadri News: जलभराव से मिलेगी राहत, 30 जून तक चालू होंगे पंपिंग स्टेशन

Thu, 20 Jun 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 20 Jun 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Pumping stations will be operational by June 30
चरखी दादरी। मानसून सीजन में जलभराव की समस्या से शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग दो पंपिंग स्टेशन तैयार कर रहा है। कीकरवासनी क्षेत्र में पंपिंग स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है, जबकि डुंगरवाला जोहड़ पंपिंग स्टेशक का निर्माण तेजी से जारी है। विभाग का दावा है 30 जून को दोनों पंपिंग स्टेशन चालू कर पानी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि डुंगरवाला जोहड़ पर पंपिंग स्टेशन निर्माण का काम अंतिम चरण में है और यहां 25 जून तक पुणे से पानी उठान के लिए मोटरें पहुंच जाएंगी। इन मोटरों को तत्काल यहां लगवा दिया जाएगा और इसके बाद 30 जून को इस पंपिंग स्टेशन को भी चालू कर दिया जाएगा। दोनों पंपिंग स्टेशनों के चालू होने के बाद आसानी से शहर का पानी एसटीपी तक भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन

कीकरवासनी पंपिंग स्टेशन में 25 एचपी की 4 मोटरें लगाकर चालू कर दी गई हैं। बिजली गुल होने पर पानी उठान प्रक्रिया प्रभावित न हो इसके लिए 100 केवीए का जेनरेटर सेट भी लगाया गया है। पंपिंग स्टेशन में चलने वाली दो मोटरें प्रतिघंटा 1.08 लाख लीटर पानी का उठान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में बनती है जलभराव की समस्या
बारिश के सीजन में लाला लाजपतराय चौक, मुख्य बाजार, रेलवे रोड, पुराना बस स्टैंड रोड, कोर्ट रोड, काठमंडी, पुरानी अनाज मंडी, पुराना झज्जर रोड, कबीर नगर, रविदास नगर, वाल्मीकि नगर, स्वर्ण शताब्दी पार्क के सामने, मुथरी घाटी, कीकरवासनी आदि क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनती है। इस बार समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

दोनों एसटीपी तक आसानी से पहुंचेगा पानी
जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर के पानी निकासी के लिए 10 करोड़ की लागत से 4,600 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी पूरा कर लिया है। डूंगरवाला जोहड़ पर बनाए गए पंपिंग स्टेशन का पानी समसपुर एसटीपी तक इसी पाइपलाइन से पहुंचाया जाएगा। कीकरवासनी पंपिंग स्टेशन का पानी रामनगर एसटीपी पर भेजा जाएगा। इसके लिए विभाग ने 1.28 करोड़ की लागत से 2,500 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछवाई है।



कीकरवासनी स्थित पंपिंग स्टेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि डुंगरवाला जोहड़ पंपिग स्टेशन के लिए 25 जून तक मोटरें पहुंच जाएंगी। इसके बाद इसे भी 30 जून तक चालू कर दिया जाएगा। इस बार शहर में जलभराव नहीं होने दिया जाएगा। - बृजेश जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed