फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pumping station and storage tank will be built

Charkhi Dadri News: डुंगरवाला जोहड़ पर बनेगा पंपिंग स्टेशन और भंडारण टैंक, टेंडर प्रक्रिया पूरी

Mon, 22 Jan 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 22 Jan 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Pumping station and storage tank will be built
चरखी दादरी में डुंगरवाला वाला जोहड़ के इसी स्थान पर बनेगा पंपिंग स्टेशन। 
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य विभाग नगर स्थित सदर पुलिस थाने के पीछे स्थित डुंगरवाला जोहड़ पर पंपिंग स्टेशन बनाएगा। वहां पांच मोटरों से सीवर और बारिश का पानी उठाया जाएगा। इसके लिए एक भंडारण टैंक और चैंबर बनाएगा। इस पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य 10 दिन में शुरू हो जाएगा। इसके लिए कार्यादेश हो गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में हर साल बारिश से जलभराव होता है। बाजारों में लंबे समय तक पानी भरने पर दुकानें बंद करनी पड़ती हैं जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। आम लोगों को भी आवागमन में परेशानी रहती है। बाजारों का पानी डुंगरवाला जोहड़ में डाला जाता है। इस जोहड़ से पानी का उठान न होने के कारण सीवर लाइनों का पानी बाजारों में भर जाता है।
विज्ञापन

इस समस्या को सुलझाने के लिए विभाग ने डुंगरवाला जोहड़ पर पंपिंग स्टेशन और भंडारण टैंक के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। यह कार्य 76 करोड़ रुपये की सीवर परियोजना का हिस्सा है और सरकार से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने इसके लिए निविदा आमंत्रित की थी। निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और विभाग की ओर से एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। आगामी 10 दिनों में इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन





- एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा पानी
विभाग पंपिंग स्टेशन के जरिये डुंगरवाला जोहड़ पर बनाए जाने वाले भंडारण टैंक पर लग रहीं पांच मोटरों से पानी उठाएगा। इस पानी को दिल्ली रोड पर बने एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। वहां से पानी को उपचारित कर आगे भेजा जाएगा। पंपिंग स्टेशन बनाने का मकसद सीवर लाइन और बाजाराें में पानी भरने से रोकना है।




रेलवे लाइनों के नीचे से लाइन डालने को मिली स्वीकृति
परियोजना के तहत विभाग एसटीपी तक अलग से नई लाइन डालेगा। रेलवे लाइनों के नीचे से करीब 60 मीटर लंबी पाइपलाइन डालने की स्वीकृति लेने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के जेई बृजेश जावला पिछले सप्ताह बीकानेर गए थे। वहां से स्वीकृति मिल चुकी है। विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि जल्द ही ये काम शुरू करवाया जाएगा। विभाग की योजना है कि आगामी जून तक इस शहर के सीवरेज प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाए।



डुंगरवाला जोहड़ के पास पंपिंग स्टेशन निर्माण का कार्य 10 दिन में शुरू हो जाएगा। यहां एक मिनी स्टोरेज टैंक बनाया जाएगा ताकि मोटरें पानी का उठान कर सकें। पंपिंग स्टेशन बनने पर बाजारों से पानी का उठान करने में सुविधा हो जाएगी। सीवर लाइनों का पानी पीछे नहीं आएगा। - बीके जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed