फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Public organizations raised slogans against the government

Charkhi Dadri News: जनसंगठनों ने लगाए सरकार के खिलाफ नारे

Sat, 02 Mar 2024 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 02 Mar 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Public organizations raised slogans against the government
चरखी दादरी। किसान आंदोलन के समर्थन में खापों और अन्य संगठनों का नेशनल हाईवे-152 डी के समीप अनिश्चिकालीन धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। विभिन्न गांवों के लोगों के धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। प्रदर्शनकारी खेमे ने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर रोष जताया और लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को धरने की अध्यक्षता फौगाट खाप-19 के प्रधान बलवंत सिंह, सांगवान खाप-40 के सचिव नरसिंह डीपीई, हवेली-12 खाप से प्रभुराम गोदारा, सतगामा खाप से ओमप्रकाश कलकल, राजकुमार हड़ोदी, चिड़िया-5 खाप के प्रधान राजबीर शास्त्री व रणधीर कुंगड़ ने संयुक्त रूप से की। मंच का संचालन शमशेर सिंह खावीवास, रणधीर सिंह घिकाड़ा व सुरेश फौगाट ने किया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर पूर्व सीपीएस रणसिंह मान, पूर्व विधायक नृपेंद्र श्योराण, प्रभुराम गोदारा, पूर्व सरपंच जोरावर व कपूर ने अपने विचार रखे। बलवंत नंबरदार ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को अविलंब पूरा करे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में पहले भी दादरी जिले ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था और अब भी जिला पीछे नहीं रहेगा। नरसिंह डीपीई ने कहा कि सरकार किसान आंदोलन को फिर से हल्के में लेने की भूल कर रही है, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने जनसंगठनों और विभिन्न गांवों के मौजिज लोगों से धरनास्थल पर लोगों की तादाद बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज शुभकरण को देंगे श्रद्धांजलि
धरना संयोजक समिति ने बताया कि तीन मार्च को धरनास्थल पर पंजाब के शंभू बार्डर पर जान गंवाने वाले युवा किसान शुभकरण को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरनास्थल पर पहुंचने की अपील भी की है।


इन संगठनों ने दिया समर्थन
आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन, व्यापारी संगठन, कर्मचारी एसोसिएशन व किसान संगठनों ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। वहीं, रविवार को होने वाली श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों की जिम्मेदारी समसपुर गांव ने ली है। धरनास्थल पर पूर्व पार्षद विरेंद्र पप्पू, प्रवीण इमलोटा, लीला समसपुर, चंदन सिंह, राजकरण सरपंच, रामकुमार मकड़ाना, सत्या लेघा, जीता, रिटायर्ड इंस्पेक्टर जलधीर, भूपेंद्र फौगाट व सोनू फौगाट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed