फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Public Health Department will plant 500 saplings

Charkhi Dadri News: जनस्वास्थ्य विभाग 500 पौधे रोपित करेगा

Fri, 23 May 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 23 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Public Health Department will plant 500 saplings
गांव रामनगर-कपूरी जलघर परिसर में निरीक्षण करते पहुंचे पदाधिकारी। 
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से पौधरोपण के लिए शुक्रवार को गांव रामनगर का दौरा किया गया। इसके लिए जलघर परिसर का चयन किया गया। अब विभाग ने लगभग 500 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन


विभाग एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत पौधे रोपित कर हरियाली बढ़ाएगा। इसके लिए शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग से जिला सलाहकार राजू भूंभक, कार्यकारी अभियंता सोहनलाल जांगड़ा, उपमंडल अभियंता मोहनलाल जांगड़ा व कनिष्ठ अभियंता विवेक अहलावत और धीरेंद्र कुमार, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी आदि रामनगर कपूरी जलघर में पहुंचे। यहां पर उन्होंने जगह का निरीक्षण कर पौधरोपण के लिए फाइनल किया। जलघर का क्षेत्रफल 5 एकड़ है। इसमें पौधरोपण के लिए करीब 2 एकड़ जमीन विभाग प्रयोग करेगा।
विज्ञापन

बीआरसी दारा सिंह ने बताया कि पौधरोपण से चारों तरफ हरियाली होगी। शहर का वातावरण शुद्ध करने में काफी लाभ मिलेगा। पौधरोपण कार्य विभाग जुलाई माह में शुरू करेगाा। ताकि, बारिश से पौधों में पानी की पूर्ति होती रहे और सभी पौधे सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के जिला नोडल अधिकारी विनय जोशी, खंड संयोजक सोनिया शर्मा, नगर पार्षद विनोद वाल्मीकि, विभिन्न समूहों से प्रीति, सजना, रचना, डिंपल, सरोज, रेखा, रूप कुमार, कुणाल सिंहमार आदि मौजूद रहे।


वन विभाग से लिए जाएंगे पौध
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से मानसून में पौधरोपण करने के लिए वन विभाग से पौधे लिए जाएंगे। फिलहाल, वन विभाग ने विभिन्न नर्सरियों में पौधे तैयार करवाए हैं। अब मानसून सीजन में इनका वितरण किया जाएगा। विभाग की ओर से लगभग 500 पौधे लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से पौधरोपण करवाया जाएगा।

- पौधरोपण व देखभाल के लिए महिलाओं को 1500 रुपये मानदेय
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पौधरोपण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से करवाया जाएगा। इसके साथ ही इन महिलाओं को पौधे सुरक्षित रखने का जिम्मा सौंपा जाएगा। पौधे बड़े होने तक महिलाएं देखभाल करेंगी। ये समयानुसार पानी देने, खर-पतवार हटाना आदि करेंगी। इसके लिए विभाग महिलाओं को 1500 रुपये मासिक मानदेय प्रदान करेगा।



विभाग की ओर से एक पौधा मां के नाम अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पौधे रोपित किए जाएंगे। शुक्रवार को साइटों का निरीक्षण रामनगर कपूरी जलघर फाइनल किया गया। इसमें विभाग ने 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही देखभाल के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सहयोगी बनाया जाएगा।
-राजू भूंभक, जिला सलाहाकार, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed