फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Public Health Department to replace 2100-meter long sewer line

Charkhi Dadri News: 2100 मीटर लंबी सीवर लाइन बदलेगा जनस्वास्थ्य विभाग

Fri, 24 Feb 2023 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 24 Feb 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
Public Health Department to replace 2100-meter long sewer line
समसपुर एसटीपी जहां तक नई सीवर लाइन डाली जानी है।
चरखी दादरी। सीवर व्यवस्था में सुधार के लिए जन स्वास्थ्य विभाग तिकोना पार्क से लेकर समसपुर एसटीपी तक नई लाइन बिछाएगा। इस समय अस्थायी लाइन के जरिये शहर की सीवर लाइनों का पानी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है। विभाग की योजना है कि अस्थायी लाइन को उखाड़कर 2100 मीटर लंबी नई लाइन डाली जाए, ताकि दूषित पानी की निकासी निर्बाध रूप से हो सके। जिससे विभाग को पंप सेट व मोटरें लगाकर पानी का उठान न करना पड़े। परियोजना पर काम पूरा होने से करीब चालीस हजार की आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दे कि शहर के 50 प्रतिशत क्षेत्र से सीवर का पानी तिकोना पार्क सीवर प्वाइंट पर पहुंचता है लेकिन तिकोना पार्क के समीप सीवर लाइन जर्जर और ब्लॉक पड़ी है। इसके चलते विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सीवर लाइनों का पानी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने के लिए अस्थायी लाइन डाली हुई है। कई दफा तो इस लाइन से पंप सेट और मोटरें चलाकर पानी का उठान किया जाता है और फिर इसे एसटीपी तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

दरअसल, तिकोना पार्क प्वाइंट पर कई सीवर लाइनें आकर मिलती हैं। तिकोना पार्क पर आए दिन सीवर लाइन ब्लॉकेज बनी रहती है। इस वजह से आसपास के एरिया में सीवर का पानी भरा रहता है। दुकानदारों व आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। दिनभर दुर्गंध का वातावरण बना रहता है। बारिश के मौसम में तो हालात बेहद खराब होते हैं। तिकोना पार्क पर विभाग का मैनहोल प्वाइंट है। यहां से पानी का उठान कर आगे एसटीपी तक पहुंचाना होता है लेकिन समय-समय पर लाइन खराब होने की वजह से पानी एसटीपी तक नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- छह माह पूर्व धंसी थी मुख्य लाइन
छह माह पूर्व तिकोना पार्क से एसटीपी तक मेन लाइन धंस गई थी उसके बाद विभाग ने अस्थायी तौर पर लाइन बिछाई थी। हालांकि ऐसा केवल वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए किया गया था और अब नई सीवर लाइन डालने से समस्या का समाधान हो जाएगा। अब इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद पुरानी लाइन को उखाड़कर स्थायी तौर पर 2100 मीटर लंबी मेन लाइन बिछाएगा। इतना ही नहीं पंप सिस्टम से पानी का उठान किया जाएगा।
- ढाणी फाटक के समीप भरा रहता है दूषित पानी, लोग परेशान
ढाणी फाटक ओवरब्रिज के समीप सीवर का पानी बैक मार देता है जिससे आसपास के मैनहोल भी ओवरफ्लो हो जाते हैं और पानी दुकानों के सामने भी भर जाता है। विभागीय अधिकारियों का कहना है सीवर एवं बारिश के पानी की निकासी के लिए विभाग अब गंभीरता से काम कर रहा है ताकि आने वाले मानसून सीजन में शहर में पानी नहीं ठहरने पाए इसके लिए नई लाइन बिछाई जाएगी।
- इन क्षेत्रों को मिलेगी राहत
शहर के मेन बाजार लाजपतराय चौक, दिल्ली रोड मेन बाजार, ढाणी रेलवे फाटक, प्रेमनगर, गांधीनगर कॉलोनी, लोहारू रोड, पुरानी अनाज मंडी सहित पूरे शहर में सीवर आए दिन बैक मार रहे हैं। नई लाइन डालने के बाद इन क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी।

विभाग तिकोना पार्क से एसटीपी तक मेन लाइन बिछाएगा। करीब 2100 मीटर लंबी लाइन बिछाई जानी है। इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। यह लाइन बिछाने के बाद पानी का उठान करने में दिक्कत नहीं आएगी।
-बीके जावला, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed