फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Protest outside the electricity corporation office if the faulty transformer is not replaced within 15 days: Harpal Bhandwa

15 दिन में खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले तो बिजली निगम कार्यालय के बाहर होगा प्रदर्शन : हरपाल भांडवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Protest outside the electricity corporation office if the faulty transformer is not replaced within 15 days: Harpal Bhandwa
नायब तहसीलदार साहिल दलाल को ज्ञापन देते हुए भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : 1
बाढड़ा। क्षेत्र में खराब कृषि बिजली ट्रांसफार्मरों की सुध न लेने पर भारतीय किसान यूनियन ने रोष प्रकट किया है। भाकियू ने दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। भाकियू नेताओं ने नायब तहसीलदार साहिल दलाल को इस संबंध में ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया कि तय समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बाढड़ा बिजली निगम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जुई रोड स्थित किसान भवन में भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन की बैठक आयोजित की गई। किसान नेता हरपाल सिंह ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान कई गांवों में कृषि के बिजली ट्रांसफार्मर लंबे समय से खराब पड़े हैं। वर्ष 2022-23 में खराब ट्रांसफार्मरों के एवज में जमा करवाई गई फीस के बावजूद अब तक नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन

यूनियन नेता हरपाल सिंह ने कहा कि यदि 15 दिनों के अंदर सभी खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए और किसानों की शिकायतों का समाधान नहीं किया गया तो बिजली निगम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। बैठक में किसानों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने, खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने व किसानों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने की मांग भी उठाई। बैठक में भाकियू महासचिव राधेश्याम शर्मा, रणधीर हुई, सतबीर बाढड़ा, गिरधारी मोद, कमल सिंह हड़ौदी, रामअवतार, रमेश कुमार, आनंद वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed