{"_id":"60bbbf628ebc3e59b5120b99","slug":"protest-of-13-villages-from-today-against-exploitation-of-underground-water-in-crusher-zone-charkhidadri-news-rtk611699788","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रशर जोन में भूमिगत जल दोहन के विरोध में 13 गांवों का धरना आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रशर जोन में भूमिगत जल दोहन के विरोध में 13 गांवों का धरना आज से
विज्ञापन
झोझू कलां। क्रशर जोन में हो रहे भूमिगत जल के दोहन को रुकवाने के लिए रामलवास और समीपवर्ती 13 गांवों के ग्रामीण रविवार से झोझूकलां के गुफाधारी मंदिर में धरना देंगे। यह निर्णय शनिवार को झोझूकलां की आर्यवीर व्यायामशाला में हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जल बचाओ ग्रामीण समिति के अध्यक्ष जयसिंह सांगवान ने की।
समिति अध्यक्ष जयसिंह ने कहा कि पिछले कई दिनों से झोझू कलां व रामलवास क्षेत्र के आसपास खनन ठेकेदारों की ओर से भूमिगत जल का दोहन किया जा रहा है। खनन व पानी के दोहन को बंद करवाने के लिए बीते दिनों उपायुक्त के कार्यालय में ज्ञापन देते हुए पूरे मामले से अवगत करवाया था, लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकल पाया। अब इसको लेकर बैठक में छह जून से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
खाप प्रधान सूरजभान सांगवान के निर्देशों पर सांगवान खाप से जुड़े गांव भी इस आंदोलन में शामिल होंगे। बैठक में सुरेश पहलवान, पार्षद अजय नंबरदार, बिशन सिंह, रामवीर सांगवान, प्राचार्य योगेश लीली, रामकुमार आर्य, मुकेश, रामकुमार, कविता देवी, महेश गोकल, टोनी, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।