{"_id":"600dc1738ebc3ef7c65805d0","slug":"protest-civic-issuse-farmer-charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-rtk592413973","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक होगी किसान परेड, नए कीर्तिमान होंगे स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक होगी किसान परेड, नए कीर्तिमान होंगे स्थापित
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में कितलाना टोल प्लाजा पर रविवार को 31वें दिन भी दादरी और भिवानी जिले के किसानों का धरना जारी रहा। धरनास्थल पर सोमवार की दिल्ली कूच को लेकर रणनीति तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा कि भिवानी और दादरी जिले से हजारों ट्रैक्टर पर सवार किसान सोमवार सुबह 11 बजे परेड में भाग लेने के लिए रवाना होंगे, जिसमें महिलाएं भी शामिल होंगी।
कितलाना टोल पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर किसानों ने रविवार को सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि सीधे से उनकी सभी मांगें मान ली जाएं अन्यथा संघर्ष ऐसे ही जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि किसान परेड में एक ओर शान से ट्रैक्टर पर तिरंगा लहराएगा तो दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा का झंडा होगा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर होने वाली किसान परेड ऐतिहासिक होगी और नया विश्व कीर्तिमान बनेगा जिसमें लाखों ट्रैक्टर पर सवार किसान देश का गौरव बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ये दूसरा मौका होगा जब देश की राजधानी की सड़कों पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर दौड़ेगा। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की संयुक्त समन्वयक प्रिया ग्रेवाल, केडी द्विवेदी, पायल सिंह ने किसानों के धरने का समर्थन करते हुए कहा कि देश के अन्नदाताओं की अनदेखी सरकार को भारी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस पूरी ताकत से किसानों का साथ देगी। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों काले कानून रद्द होने के साथ एमएसपी की गारंटी नहीं मिलती हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल पर 31वें दिन चल रहे किसानों के अनिश्चित कालीन धरने की संयुक्त अध्यक्षता सूरजभान सांगवान, बलबीर बजाड़, रणधीर कुंगड़, मास्टर राज सिंह, साक्षी सांगवान ने की। उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से अनुशासन में किसान परेड में हिस्सा लेंगे। धरने का मंच संचालन धर्मेन्द्र छपार ने किया। मंच पर बच्चों ने बालिका दिवस पर कविताएं सुनाई।
ये रहे धरनास्थल पर मौजूद
रविवार को धरनास्थल परजगबीर घसोला, रणधीर घिकाड़ा, राजू मान, सुरेंद्र कुब्जानगर, अजीत फौगाट, रणबीर फौजी, सुशील, ओमप्रकाश, सज्जन सिंह सांगवान, जयभगवान, बिजेंद्र मंदोली, बलबीर पूर्व सरपंच, अजीत सांगवान, सज्जन सिंह डोहकी, रमेश बूरा, मंगल सुई, दलबीर, आचार्य देवी सिंह, हवासिंह, ईश्वर पहलवान, महीपाल, राजबीर बोहरा, मनसुख, सूबेदार सतबीर सिंह, समुंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।