फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Project approved to improve drinking water supply in two more big villages

Charkhi Dadri News: दो और बड़े गांवों में पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए प्रोजेक्ट मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Project approved to improve drinking water supply in two more big villages
चंपापुरी स्थित जलघर का वाटर टैंक। 
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य विभाग ने जिले में पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए विशेष प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर रखा है। सभी ब्लॉकों के गांवों में जरूरत के अनुसार जलघरों की पेयजल क्षमता बढ़ाई जानी है। इसके तहत बिरहीकलां व नरसिंहवास गांवों के लिए टेंडर लगाए गए हैं। इन दोनों गांवों में कार्य पूरा होने के बाद करीब 15 हजार की आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इससे पहले बौंदकलां क्षेत्र में भी 50 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर हो चुका है। इसी योजना के तहत जिले के 35 गांवों में वाटर बूस्टर भी बनाए जा रहे हैं। बूस्टर निर्माण के प्रोजेक्ट पर करीब 110 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। बता दें कि जिले में इस समय जनस्वास्थ्य विभाग कई गांवों में 190 बोरिंग ट्यूबवेल से पेयजल की आपूर्ति करने को विवश है। क्योंकि ज्यादातर गांवों में जलघर नहीं हैं।
विज्ञापन

जिले में पेयजल आपूर्ति में लंबे समय से सुधार करने की जरूरत बनी हुई है। जिले में इस समय करीब 60 जलघर हैं जिनके जरिए पूरे जिले को कवर किया जा रहा है। एक जलघर से दो से तीन गांव जोड़ रखे हैं। इस वजह से अब आबादी बढ़ने पर पानी की कमी होने लगी है। ऐसे में आबादी के अनुरूप पेयजल की आपूर्ति में विस्तार करने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर में भी पेयजल आपूर्ति में सुधार की लंबे समय से जरूरत बनी हुई है। इस समय शहर में दो जलघर हैं, जोकि चंपापुरी और कपूरी में स्थित हैं। इन दोनों जलघर के जरिये पूरे शहर को कवर किया जाता है। शहर की आबादी करीब 90 हजार है। ऐसे में लोगों की पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए इस समय शहर में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई करनी पड़ रही है।
इसके अलावा करीब 12 बोरिंग ट्यूबवेल की भी पेयजल आपूर्ति में मदद ली जा रही है। ऐसे में शहर की भी पेयजल आपूर्ति में भी सुधार करने की सख्त जरूरत बनी हुई है। शहर में पेयजल प्रोजेक्ट पर 115 करोड़ का बजट खर्च होना है। बजट फिलहाल मंजूर हो चुका है। इसके तहत नगर के दोनों जलघरों की क्षमता बढ़नी है। शहर से सटे गांव घिकाड़ा के जलघर को अपग्रेड कर शहर के 30 प्रतिशत पेयजल एरिया में पेयजल सप्लाई किए जाने की योजना है।
फिलहाल गांवों में जो जलघर बने हुए हैं उनमें समय पर नहरी पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे पानी का संकट बना रहता है। विभाग 35 गांवों में बूस्टर बनाकर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। इन 35 गांवों में अधिकतर बाढड़ा क्षेत्र के गांव हैं। इस एरिया में जलघरों की संख्या कम है। बाढड़ा क्षेत्र में भूजलस्तर भी काफी नीचे है।



-------------------------------------------------------------गांव नरसिंहवास व बिरहीकलां में पेयजल आपूर्ति में सुधार होना है। इस प्रोजेक्ट के टेंडर हो गए हैं। इसी प्रकार अन्य जलघरों की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। इसके अतिरिक्त नई पेयजल लाइनें भी बिछाई जा रही हैं।
-एसडीओ सोहनलाल, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed