फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Production of Desi liquor will increase the income of farmers, counterfeit liquor will be curbed: Dharambir Singh

देसी शराब के उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय, नकली शराब पर लगेगा अंकुश : धर्मबीर सिंह

Sun, 23 Mar 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 23 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Production of Desi liquor will increase the income of farmers, counterfeit liquor will be curbed: Dharambir Singh
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते सांसद धर्मबीर सिंह। 
चरखी दादरी। भाजपा जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद रविवार को भाजपा कार्यालय में हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने शिरकत की। उन्होंने लोकसभा सत्र में उठाए गए मुद्दों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने किसानों को देसी शराब बनाने की अनुमति देने की भी मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार अगर किसानों को देसी शराब बनाने की अनुमति दे और इसमें किसानों के उत्पादों का प्रयोग किया जाए किसानों की आय दोगुनी व तिगुनी हो सकती है। साथ ही नकली शराब व शराब पीने से प्रतिवर्ष हो रहीं मौतों पर भी अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन

देसी शराब बनाने में गन्ना, टमाटर, जौ, किन्नू, कीकर, जांटी व अन्य फसलों का उपयोग किया जाए। इससे किसानों के उत्पाद बिकेंगे और पीने के लिए जहरमुक्त शराब भी मिलेगी। पहले के समय में शराब को दवा माना जाता था। आज कई प्रकार के रसायन आदि मिलाकर इसे शराब कहा जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि वह इसके अलावा, जिले में आईआईटी व इंडस्ट्रियल एरिया स्थापित करने के लिए ग्राम पंचायतों से जमीन के प्रस्ताव लेकर सरकार को भेजे हैं।
इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर को बधाई दी। उन्होंने दादरी विधायक सुनील सांगवान व बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास के साथ हवन में आहुति अर्पित कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से केंद्र सरकार की ओर से क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित किए जाएंगे। सांसद ने 2047 तक भाजपा के नेतृत्व में ही देश के विकसित राष्ट्र बनने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed