{"_id":"67311dbfd25f4865590fe767","slug":"problem-of-xray-macines-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-126075-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में धूल फांक रहीं नई एक्स-रे मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में धूल फांक रहीं नई एक्स-रे मशीनें
Mon, 11 Nov 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
- गोपी, झोझूकलां और बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए करीब 45 लाख से खरीदी गईं मशीनें बनीं शोपीस, मरीजों को एक साल बाद भी लाभ नहीं दे पाया जिला स्वास्थ्य विभाग
- 25 से 40 किलोमीटर की भाग-दौड़ कर सिविल अस्पताल पहुंचने को विवश हैं बौंदकलां, झोझूकलां व बाढड़ा क्षेत्र के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बौंदकलां, गोपी और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नई एक्स-रे मशीनें धूल फांक रही हैं। अधिकारियों के उदासीन रवैये से एक साल बाद भी इन मशीनों का लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है। किसी स्वास्थ्य केंद्र पर आठ साल से सुविधा ठप है तो किसी में आज तक शुरू नहीं हो पाई है। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
जिला स्वास्थ्य विभाग को नई एक्स-रे मशीनें मिले एक साल का समय हो चुका है, लेकिन, विभाग तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे की सुविधा शुरू नहीं कर पाया है। तीनों सीएचसी में एक्स-रे सुविधा शुरू करने के लिए सीआर सिस्टम आने का इंतजार है। वहीं, लंबे समय से यहां एक्स-रे सुविधा बंद होने से मरीजों को 25 से 40 किलोमीटर की दूरी तय कर एक्स-रे करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
- दिसंबर 2023 में स्थापित की गई थीं मशीनें
झोझूकलां और गोपी सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन पिछले साल दिसंबर में स्थापित की गई थी। वहीं, बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नई एक्स-रे मशीन आए भी करीब 6 माह हो चुके हैं। लंबा समय बीतने के बाद भी तीनों एक्स-रे मशीन को विभाग वर्किंग में नहीं ला पाया है। लाखों खर्च कर खरीदी गईं मशीनें शोपीस बनी हैं।
- जनवरी 2024 में सुविधा शुरू करने का किया था दावा
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने गोपी और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नववर्ष से एक्स-रे सुविधा शुरू करने का दावा किया था। 11 माह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है। फिलहाल, तीनों सीएचसी में एक्स-रे मशीन तो स्थापित की जा चुकी हैं, लेकिन, इनकी सुविधा मरीजों को अब तक नहीं मिल पाई है। अगर स्वास्थ्य विभाग गोपी और झोझूकलां समेत बौंदकलां में एक्स-रे सुविधा शुरू कर देता है तो सीधे तौर पर तीन लाख लोगों को फायदा होगा।
- सिविल अस्पताल में एक ही मशीन, वर्कलोड भी ज्यादा
जिले में सिविल अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सीएचसी और 12 पीएचसी समेत 17 स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें से केवल सिविल अस्पताल में एक्स-रे सुविधा शुरू है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मरीज पूर्णतया सिविल अस्पताल पर निर्भर हैं। ऐसे में यहां ज्यादा कार्यभार रहता है। प्रतिदिन करीब 150 से अधिक एक्स-रे सिविल अस्पताल में होते हैं। दो सीएचसी में ये सुविधा शुरू होने के बाद यहां का कार्यभार कम होगा।
वर्सन:
नई एक्स-रे मशीन चालू न हो पाने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो जल्द ही इसकी अपडेट लूंगा। प्रयास रहेगा कि तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द एक्स-रे सुविधा शुरू कर दी जाए।
-डॉ. राजविरेंद्र मलिक, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी
फोटो 26
जिला स्वास्थ्य विभाग के बेड़े में शामिल डिजिटल एक्स-रे मशीन। संवाद