फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   problem of x ray in badhra

Charkhi Dadri News: एक्स-रे सुविधा न हो पाना बेमानी, सात साल से यही कहानी

Thu, 26 Dec 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 26 Dec 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
problem of x ray in badhra
गांव गोपी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद
बाढड़ा मांगे हक:
विज्ञापन

- बाढड़ा खंड के सरपंच एक्स-रे सुविधा बंद होने पर खुलकर मुखर कर रहे आवाज, विभाग के साथ प्रशासन और शासन से ध्यान देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। तीन लाख की आबादी वाले बाढड़ा उपमंडल में मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। एक्स-रे जैसी मूलभूत सुविधा न होना उपमंडल के लोगों के साथ बेमानी है। स्वास्थ्य विभाग की 7 साल से यही कहानी चल रही है। लंबा समय बीतने के बाद अधिकारी उपमंडल क्षेत्र के दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्स-रे सुविधा शुरू नहीं कर पाए हैं। ये बातें उपमंडल के सरपंचों ने एक्स-रे सुविधा शुरू कराने की मांग का समर्थन करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि बाढड़ा उपमंडल के सातों स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं का टोटा बना है। दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक साल पहले नई एक्स-रे मशीन पहुंचने के बाद भी इन्हें चालू न करवा पाना स्वास्थ्य विभाग की लापरवाह कार्यशैली दर्शाता है। विभागीय अधिकारियों की नजरअंदाजी का खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं जबकि सरकार के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावों पर भी पलीता लग रहा है।
विज्ञापन

सरपंचों का कहना है कि सरकार ने समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बड़ा बजट आवंटित किया है फिर भी न तो चिकित्सकों की तैनाती हो पा रही है और न ही पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हो पा रही हैं। जिला प्रशासन को मामले में हस्तक्षेप कर जिला स्वास्थ्य विभाग को सभी जगह आई नई एक्स-रे मशीन को चालू करने के आदेश देने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच बोले : एक एक्स-रे करवाने के लिए करनी पड़ रही 40 किलोमीटर की भाग-दौड़
स्वास्थ्य केंद्र पर एक्स-रे सुविधा शुरू नहीं होने के कारण लोगों को 40 किलोमीटर दूर दादरी व भिवानी जाकर उपचार करवाना पड़ता है। प्रदेश सरकार से मांग है कि सीएचसी केंद्र में भी मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जाएं।
-प्रदीप उर्फ बबलू, सरपंच, चांदवास
- 53 गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं समय नहीं मिल रही हैं, जिससे उनको काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। समय की भी बर्बादी होती है। प्रदेश सरकार को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवानी चाहिए।
-सुनील कुमार, सरपंच, हड़ौदी
- विभाग ने गोपी गांव में सीएचसी का भवन तो बनवा दिया लेकिन अब तक यहां लोगों के लिए एक्स-रे सुविधा सुविधा मिली है। एक्स-रे सुविधाएं नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

-महीपाल, सरपंच प्रतिनिधि, जीतपुरा



- क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। दवाओं की किल्लत दूर नहीं हो पाई है। एक्स-रे मशीन सुविधा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। प्रदेश सरकार व विभाग से मांग है कि स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जाएं।



-अजीत, सरपंच, डूडीवाला नंदकरण



वर्सन:
सीआर उपकरण नहीं आने के कारण एक्स-रे सुविधा शुरू नहीं हो पाई। इसे जल्दी ही शुरू करवाया जाएगा।
-डॉ. भूपेंद्र, एसएमओ, गोपी सीएचसी
--
फोटो - 33
गांव गोपी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद
फोटो -34
प्रदीप उर्फ बबलू।



फोटो - 35
सुनील।
फोटो - 36
महीपाल।
फोटो - 37
अजीत।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed