फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   problem of vyayamshala

Charkhi Dadri News: अटेला कलां व्यायामशाला निर्माण कार्य डेढ़ साल से अधर में

Tue, 03 Sep 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 03 Sep 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
problem of vyayamshala
कल्लूराम के अदम्य साहस को देखते हुए जिला प्रशासन ने की थी 50 हजार फीट ऊंचे पहाड़ पर व्यायामशाला निर्माण की घोषणा, अब तक अधिकारी कार्य नहीं करवा पाए पूरा
विज्ञापन

युवाओं को सुविधाओं से रहना पड़ रहा वंचित

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव अटेला कलां पहाड़ पर व्यायामशाला निर्माण कार्य डेढ़ साल से अधर में है।
अधिकारियों की सुस्ती से यह कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इसके चलते युवाओं को सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने विभाग से अधूरे काम को जल्द पूरा करवाने की मांग की है। जिला परिषद सीईओ प्रदीप कौशिक का कहना है कि जल्द यह कार्य पूरा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

अटेला कलां निवासी कल्लूराम ने 50 हजार फीट ऊंचे पहाड़ पर छेनी-हथौड़े से काटकर पशुओं के पीने के लिए तालाब बनाया था। करीब दो साल पहले अमर उजाला ने कल्लूराम के इस अदम्य साहस संबंधी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। उसके बाद सांसद धर्मबीर सिंह और तत्कालीन डीसी श्यामलाल पूनिया मौके पर पहुंचे थे। उनके समक्ष ग्रामीणों ने पहाड़ की चोटी पर पहुंचने का रास्ता पक्का करवाने व यहां व्यायामशाला निर्माण करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिला प्रशासन ने डी-प्लान बजट से ग्रामीणों की दोनों मांगें पूरी करने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बाद व्यायामशाला निर्माण के लिए ढांचा तैयार किया गया था। लेकिन, डेढ़ साल से काम बंद होने से व्यायामशाला निर्माण कार्य अधर में है। वहीं, व्यायामशाला में टिन शेड न लगने से ग्रामीणों में भी रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द यह कार्य पूरा करवाने की मांग की है। ताकि, युवा व्यायामशाला का लाभ उठा सकें।

- खुले में करते हैं व्यायाम
गांव अटेला कलां निवासी राजेश, मनदीप, कमल, सूचित, अमरजीत, संदीप, साहिल, रविन, नकुल, मोहित, साहिद, सचिन, मनेश व प्रीतम आदि ने बताया कि व्यायामशाला में टिन शेड न होने से युवा खुले में अभ्यास करने करने के लिए विवश हैं। कई बार अधिकारियों से टिन शेड लगवाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन, अब तक यह मांग पूरी नहीं हुई है।
- 4 मार्च 2023 को हुआ था शिलान्यास
ढाई लाख रुपये की लागत से बनने वाली व्यायामशाला का शिलान्यास सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक सोमबीर सांगवान की उपस्थिति में 4 मार्च 2023 को किया गया था। पंचायत विभाग के अधिकारी लगभग डेढ़ साल की अवधि में केवल यहां ढांचा ही तैयार कर पाए हैं। वहीं, अब तक छत पर टिन शेड लगने का कार्य अभी बचा हुआ है।

वर्सन:
यह कार्य अतिरिक्त उपायुक्त के अधीन होना है। फिर भी पंचायत विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द यह कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए जाएंगे। व्यायामशाला निर्माण कार्य जल्द पूरा करवा दिया जाएगा।
-प्रदीप कौशिक, सीईओ, जिला परिषद
फोटो: 14
अटेला कलां व्यायामशाला का निर्माण कार्य अधर में। संवाद
फोटो: 15
टिन शेड न होने से खुले में कसरत करते गांव अटेला कलां के युवा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed