{"_id":"683f4e22d4cb2e69d009b9b8","slug":"problem-of-electric-cable-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-138145-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 4 माह से लटक रहे बिजली के तार, अधिकारी सुनते ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 4 माह से लटक रहे बिजली के तार, अधिकारी सुनते ही नहीं
Wed, 04 Jun 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
रस्सी के सहारे मकान पर बांधी गई बिजली केबल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित गली में पिछले 4 माह से घरों और दुकानों के सामने लटकते बिजली के तार हादसों का सबब बने हुए हैं।
स्थानीय लोगों की ओर से समस्या के समाधान के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को अवगत करवा गया है, लेकिन, लंबा समय बीतने के बाद भी नतीजा सिफर है। इससे खफा लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया।
शहर के वार्ड-6 स्थित पुरानी अनाज मंडी के पीछे गली में बिजली के तार लटकने की समस्या जनवरी से बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चार माह के अंदर वे छह बार बिजली निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन, समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
लोगों ने बताया कि दूसरी ओर लटके तार के कारण लोगों को घरों से बाहर व अंदर जाना दूभर बना हुआ है। वहीं, दुकानों में ग्राहक नहीं आने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अगर बिजली निगम के अधिकारी ढीले केबल को कसवा दें तो उन्हें समस्याओं से राहत मिलेगी। हादसा होने की आशंका भी नहीं रहेगी।