फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   problem of dap

Charkhi Dadri News: सोसायटी में डीएपी खाद खत्म, मंगलवार तक पहुंचेगी

Mon, 18 Nov 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 18 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
problem of dap
खाद आने के लिए किसानों को इंतजार, खाद के लिए किसान लगा रहे सोसायटी के चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। जिला में रविवार को डीएपी का वितरण नहीं हुआ। खाद आने को लेकर अभी कुछ तय नहीं है। गेहूं का बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अब तक 3920 एमटी डीएपी का वितरण हो चुका है। अभी नौ हजार एमटी की और जरूरत बनी हुई है।

जमीदारा सोसायटी खाद वितरण केंद्र में गेहूं का बीज फिलहाल रखा है। शनिवार को एक हजार बैग पहुंचे थे। इनमें से 750 बैग वितरित किए गए जबकि 250 बैग अभी रखे हैं। इस समय गेहूं के बीज की कमी नहीं है। अब डीएपी की अगली खेप मंगलवार तक पहुंचने की उम्मीद है। बीज व खाद विभिन्न पैक्स समितियाें के माध्यम से वितरित कराई जा रही है। रबी सीजन में डीएपी खाद व गेहूं के बीज की जरूरत बनी हुई है। किसानों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस समय गेहूं की बिजाई का काम जारी है। किसान सरसों की बिजाई कर चुके हैं। गेहूं की बिजाई अभी एक माह तक और चलेगी।
विज्ञापन

वर्सन:
मंगलवार तक डीएपी खाद पहुंचने की उम्मीद है। खाद व बीज की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। किसान चिंता न करें। सरकार व विभाग इस दिशा में काम में जुटे हैं।
-कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग

फोटो-04
पुरानी अनाज मंडी स्थित जमीदारा सोसायटी खाद वितरण केंद्र। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed