{"_id":"66b2bb0a6c6db7fade0b2d47","slug":"probability-of-5-days-rain-from-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-121557-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आज से पांच दिनों तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आज से पांच दिनों तक बारिश के आसार
Wed, 07 Aug 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। क्षेत्र में मंगलवार को दिन भर बादल आते-जाते रहे। बीच-बीच में धूप भी खिली। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 71 प्रतिशत बनी रही। 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पूर्वी हवा चली।
दिनभर मौसम सुहावना रहने से गत पांच दिनों से उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। रात के समय मौसम अनुकूल बना रहता है। इस बार गर्मी का मौसम काफी लंबा रहा है। मानसून ने भी देरी से दस्तक दी है। इस वजह से गर्मी ज्यादा बनी रही।
इधर, बारिश नहीं होने पर खरीफ की फसल की बिजाई का कार्य भी समय पर नहीं हो सका। पिछले सप्ताह 33 एमएम बारिश होने के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। इस समय जिले के लोगों और किसानों को अच्छी बारिश की जरूरत बनी हुई है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर बनने जा रहा है। इससे मानसून टर्फ रेखा राजस्थान से हरियाणा, एनसीआर दिल्ली की तरफ रुख करने जा रही है। इससे सात से 12 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश के आसार बन रहे हैं।
फोटो- 10- रोज गार्डन में घूमते लोग और छाए बादल। संवाद