{"_id":"6769b46f38f36949c20c5054","slug":"prize-for-nashamukti-workers-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-128544-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति के लिए कार्य करने वाले राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए करें आवेदन : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति के लिए कार्य करने वाले राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए करें आवेदन : उपायुक्त
Tue, 24 Dec 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से नशामुक्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थानों व नशामुक्ति केंद्रों को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2024-25 के लिए राज्य पुरस्कार प्रदान करने के लिए विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि www.award.socialjusticehry.gov.in पर 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए विभिन्न श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 30 हजार रुपये व तृतीय पुरस्कार के रूप में 20 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस राज्य पुरस्कार से संबंधित अधिसूचना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग (सेवा) विभाग हरियाणा की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संवाद