{"_id":"670d785d621ffb26530d4824","slug":"priya-model-first-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-124768-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुरानी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुरानी खबर
Tue, 15 Oct 2024 04:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजन, स्वास्थ्य व स्वच्छता के माॅडल में प्रिया प्रथमी
चरखी दादरी। शहर के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को खंडस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें दोनों खंडों से 100 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता थीम पर प्रिया के मॉडल को सर्वश्रेष्ठ चुना गया।
एससीईआरटी की ओर से बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। जिले में इसकी शुरुआत सोमवार को की गई और पहले दिन दादरी व झोझू खंड के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सुबह 9 बजे संस्थान में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई और इसके लिए 5 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। प्रदर्शनी के दौरान 24 शिक्षक और 4-4 बीआरपी व एबीआरसी की ड्यूटी लगाई गई। इस मौके पर कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर बीआरपी गायत्री शर्मा, खंड कोऑर्डिनेटर मनीषा व सविता, बीआरपी ज्योति, सरिता व रश्मि और एबीआरसी मनीषा, प्रकाश, रचिता व कविता आदि मौजूद रहीं।
निर्णायक मंडल की भूमिका बौंदकलां खंड से शिक्षिका कविता, सुदेश व रीनू ने निभाई। स्पर्धा की मुख्य थीम उज्ज्वल भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी रही। इसकी उप थीम भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता में श्रेष्ठ मॉडल प्रिया का रहा जबकि भूमिका का मॉडल दूसरे व शगुन का मॉडल तीसरे नंबर पर रहा। परिवहन और संचार में सर्वश्रेष्ठ मॉडल का पुरस्कार मोहित को मिला जबकि युवल व बजरंग के मॉडल क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। प्राकृतिक खेती में शुभम, तमन्ना व ज्योति के मॉडल क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन में यशिता का मॉडल प्रथम : आपदा प्रबंधन में यशिता के मॉडल को पहला स्थान मिला जबकि लक्ष्मी के मॉडल को दूसरा और नैंसी के माॅडल को तीसरा स्थान मिला। गणित मॉडल और कंप्यूटेशनल सोच में आरती, प्रिया व दर्शन के मॉडल पहले तीन स्थानों पर रहे।