फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   privates schools protested order

Charkhi Dadri News: फंड के नाम से मांगे जा रहे दस्तावेज पर प्राइवेट स्कूल संचालकों ने जताई आपत्ति

Fri, 20 Sep 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
privates schools protested order
वीरवार को बैठक आयोजित कर निजी स्कूल संचालकों ने कोई दस्तावेज प्रस्तुत न करने का लिया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक वीरवार को आर्यंस मॉडल स्कूल में आयोजित हुई। इसमें विभाग की ओर से फंड के नाम से मांगे जा रहे दस्तावेज पर आपत्ति जाहिर की गई। बैठक में कहा गया कि फंड के दस्तावेज के साथ प्राइवेट स्कूलों से फायर एनओसी भी मांगी जा रही है। जबकि इस विषय से इसका कोई संबंध नहीं है। बैठक में स्कूल संचालकों ने फैसला लिया कि वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करेंगे।
एसोसिएशन के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि सरकार फंड के नाम पर स्कूलों से सभी दस्तावेज मांग रही है, जो अनुचित है। उन्होंने कहा कि ऑडिट का प्राइवेट संचालक विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि जब चरखी दादरी एनसीआर के दायरे से ही बाहर कर दिया गया है तो ऐसे में स्कूल वाहनों पर एनसीआर के नियम क्यों लागू किए जा रहे हैं। एनसीआर के सभी नियम एवं शर्ते हटाई जानी चाहिए। स्कूल वाहनों को नियमों में छूट मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

एसोसिएशन प्रधान ने कहा कि सरकार ने पिछले तीन-चार साल का 134-ए के तहत दाखिलों का पैसा आज तक नहीं दिया है। सरकार को यह राशि तुरंत जारी करनी चाहिए। चिराग योजना के तहत दाखिलों की प्रतिपूर्ति राशि अब तक जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रीतम सिंह फोगाट, विक्रम सिंह, मुन्नालाल गुप्ता, योगेंद्र, संजीव, सुरेश शर्मा, अनूप सिंह, देवेंद्र, नमन कुमार, कृष्णदत्त, राजकुमार, अशोक, हरिकिशन, मनजीत व अमित आदि मौजूद रहे।
फोटो 36
आर्यंस मॉडल स्कूल में आयोजित बैठक में मौजूद निजी स्कूल संचालक। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed