फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Private buses on booking for weddings, increasing problems for common people

Charkhi Dadri News: प्राइवेट बसें शादियों में बुकिंग पर, आमजन की बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Private buses on booking for weddings, increasing problems for common people
बाढड़ा बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़ीं छात्राएं।
बाढड़ा। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स की मनमानी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। अधिकारियों को सूचित किए बिना ही ऑपरेटर्स अपनी बसों की बुकिंग शादियों के लिए कर रहे हैं। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था न होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। बाढड़ा बस स्टैंड प्रभारी ने इस पर संज्ञान लेकर एसडीएम व आरटीए को पत्र लिखा है।बता दें कि बाढड़ा से भिवानी, तोशाम, नारनौल सहित कई रूट पर प्राइवेट बसें चलती हैं। अब कुछ दिन से शादी सीजन शुरू होने पर बसों की कमी बनी हुई है। बसों की शादियों के लिए बुकिंग की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों व आमजन को परेशानी हो रही है। बस ऑपरेटर शादी में बसों को किराये पर भेज देते हैं। दैनिक यात्रियों को बस स्टैंड पर दो-दो घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से बसों की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की कमी ज्यादा बनी हुई है। ढिगावा व जुई रोड पर पड़ने वाले गांवों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


- खाली रहते हैं बूथ : सतबीर सिंह
बस स्टैंड प्रभारी सतबीर सिंह मांढ़ी ने बताया कि प्राइवेट बस ऑपरेटर शादियों में किराये पर बसों को भेज रहे हैं, जिससे बूथ खाली रहते हैं। उन्होंने दैनिक यात्रियों व विद्यार्थियों की मांग पर एसडीएम व आरटीए चरखी दादरी को पत्र भेजकर इस तरह की मनमानी पर अंकुश लगवाने की अपील की है ताकि यात्रियों व विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed