फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Principal was stabbed to death by two students in Hisar's Bas, demanding martyr status and financial assistance to the family.

Charkhi Dadri News: प्राचार्य को शहीद का दर्जा और परिवार को आर्थिक सहायता की उठी मांग, हिसार के बास में दो छात्रों ने चाकू से कर दी थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Principal was stabbed to death by two students in Hisar's Bas, demanding martyr status and financial assistance to the family.
लघु सचिवालय में नगराधीश जितेंद्र कुमार को ज्ञापन देते हुए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्य। स्र
चरखी दादरी। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से हिसार जिले में करतार मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य जगबीर सिंह की दो छात्रों द्वारा चाकू से हत्या करने की घटना के संबंध में कठोर कार्रवाई करने की मांग की। प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं व इनसे संबंधित सभी को सुरक्षा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सदस्यों ने ज्ञापन में कहा कि यह घटना दु:खद, चौंकाने वाली और शिक्षा व्यवस्था की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़ा करती है। इस हत्याकांड ने शिक्षकों, विद्यालय संचालकों और शिक्षा से जुड़े लोगों को झकझोर दिया है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने प्रशासन और सरकार से प्राचार्य जगवीर सिंह को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की। प्राचार्य ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए प्राण गंवाए हैं। सरकार की ओर से उनके परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सदस्य सुरेश सांगवान, प्रीतम फोगाट, जगदीश, कृष्ण यादव, विक्रम फोगाट, मुन्नालाल गुप्ता, जयवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed