फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Prime Minister Narendra Modi boosted the enthusiasm of the participants of Vikas Bharat Sankalp Yatra

Charkhi Dadri News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों का उत्साह

Sat, 16 Dec 2023 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 16 Dec 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi boosted the enthusiasm of the participants of Vikas Bharat Sankalp Yatra
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगाई गई स्टॉल का अवलोकन करते सांसद धर्मबीर सिंह व अन्य लोग। स्
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़े हुए हैं और स्वयं लाइव आकर यात्रा के प्रतिभागियों सहित लोगों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। ऐसे ही शनिवार को एक बार फिर से प्रधानमंत्री विभिन्न स्थानों पर लाभार्थियों से रूबरू हुए। उन्होंने अपने संबोधन से यात्रा के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को बाढड़ा व दादरी में दो स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाढड़ा में लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई। इस दौरान स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रमाण पत्र वितरित किए। दादरी के आंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी, अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह, एसडीएम नवीन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार, संजय छपारिया, ओमबीर महाराणा व नवीन सैनी ने अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत कहा कि देश की बागड़ोर एक ऐसे नेता के हाथ में है, जिसने अपनी कार्यशैली से पूरी दुनिया में भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पहले जो देश भारत के लोगों को वीजा तक नहीं देते थे, आज उन्हीं देशों ने भारत के लोगों के लिए वीजा फ्री कर दिया है। सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सोच दूरगामी है और इसी सोच के साथ भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल करने का अनोखा अभियान शुरू किया गया है, जिसमें प्रत्येक देशवासी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। यात्रा का उद्देश्य है कि देश के बच्चों को शिक्षा की अच्छी व्यवस्था मिले, जरूरतमंदों को रोजगार मिले और बीमार को इलाज की अच्छी सुविधा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम सुरेश कुमार, सहकारिता समिति चेयरमैन सुधीर चांदवास, पूर्व जिला पार्षद राजबाला श्योराण, सुनील इंजीनियर, प्रविंद्र मांढी, सीताराम सरपंच, बलबीर मलिक, संदीप, ओमप्रकाश, सुरेश, बलवान आर्य, प्रदीप व रामकिशन आदि उपस्थित रहे।

- दोनों कार्यक्रम में विभाग ने लगाई स्टॉल
दोनों स्थानों पर सीएससी सेंटर की स्टॉल पर परिवार पहचान पत्र में आय, नाम, गांव का नाम, आयु, आधार कार्ड नंबर आदि रिकॉर्ड ठीक करवाने के लिए आवेदनों को स्वीकार किया गया। स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग की ओर से मेडिकल कैंप भी लगाया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन में लगी एलईडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई नई-नई योजनाओं व सरकार की उपलब्धियों पर आधारित शॉर्ट फिल्में दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article