{"_id":"66ef60651c4dd416a10a5af4","slug":"preparation-of-agrasen-jayanti-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-123704-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चार दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव के लिए सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चार दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव के लिए सौंपी जिम्मेदारी
Sun, 22 Sep 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
अग्रसेन धर्मशाला में शनिवार को आयोजित की गई विभिन्न संगठनों की बैठक, 30 सितंबर से होगी आयोजन की शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अग्रसेन धर्मशाला में शनिवार को अग्र समाज के गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित की गई। इसमें अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारियों पर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के प्रधान पवन गुप्ता ने की। अग्रवाल सभा के महासचिव शुभम गोयल ने सभी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में चार दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में 30 सितंबर को स्थानीय अग्रवाल धर्मार्थ चिकित्सालय में आयोजित होने वाले कैंप की व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारी अग्रवाल सेवा संघ को दी गई। एक अक्तूबर को रेलवे स्टेशन पर रामा सेवा दल की ओर से किए जाने वाले प्रसाद वितरण की व्यवस्था प्रवीण गोयल व अनुज पांडवानिया करेंगे। एक अक्तूबर की शाम को अग्रवाल भवन शहर में अग्र महिला मंडल की ओर से परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें राजेश सिंगल व संजय गर्ग का सहयोग रहेगा।
2 अक्तूबर को श्रीकृष्ण गोशाला में गो सवामणी व अनाथ आश्रम में आश्रितों को भोजन प्रसाद वितरण की व्यवस्था गणेश व राजेश सिंगल करेंगे। वहीं, उसी दिन रासीवासिया धर्मशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती की जिम्मेदारी ओमानंद गुप्ता व निरंजन लाल और वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सांस्कृतिक संध्या की जिम्मेदारी पवन चेतनपुरिया, मुकेश बंसल, ओमानंद गुप्ता व विनोद गर्ग संभालेंगे। 3 अक्तूबर के आयोजन की जिम्मेदारी सुनील गर्ग, पवन चेतनपुरिया व पवन को सौंपी गई।
विज्ञापन
शनिवार को आयोजित बैठक में रविंद्र सिंह गुप्ता, बलराम गुप्ता, सतीश बजाज, पवन गुप्ता, शुभम गोयल, प्रेम मित्तल, जगदीश ऐरण आदि मौजूद रहे।