{"_id":"6196af5dc9d42e42646cbace","slug":"preparation-for-cleanliness-survey-if-dirt-is-found-within-a-radius-of-500-500-meters-employees-are-responsible-charkhidadri-news-hsr6172292127","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी : 500-500 मीटर के दायरे में गंदगी मिली तो कर्मचारी जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी : 500-500 मीटर के दायरे में गंदगी मिली तो कर्मचारी जिम्मेदार
विज्ञापन
कचरे का उठान करती नप टीम। संवाद
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में शहर को बेहतर रैंक दिलाने के लिए नगर परिषद अधिकारियों ने विशेष योजना बनाई है। इसके तहत एक विशेष टीम भी बनाई गई है, जोकि स्वच्छता एप पर आने वालीं शिकायतों का उसी दिन निराकरण करेगी। इस टीम में पांच कर्मचारी शामिल किए गए हैं, जिन्हें कचरा उठान के लिए एक वाहन भी दिया गया है। इसके अलावा अब प्रत्येक कर्मचारी की सफाई की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। अब एक सफाई की करीब 500 मीटर की दूरी में सफाई करने की जिम्मेदारी लगाई गई है। अहम बात यह कि अब तक स्वच्छता एप की एक भी शिकायत लंबित नहीं है।
शहर में 21 वार्ड हैं जबकि आबादी करीब 80 हजार है। शहर में छोटी-बड़ी गलियों की संख्या की अगर बात करें तो 1200 से पार है। शहर में इस समय दो शिफ्ट में कचरे का उठान किया जा रहा है। इस समय नप के 35 वाहन शहर से कचरे का उठान कर रहे हैं। लगभग सभी वार्डों में डोर-टू-डोर जाकर भी टीमें घरों से कचरे का उठान हो रहा है। सफाई की जिम्मेदारी नगर परिषद के 220 कर्मचारियों के कंधों पर है। पिछले दो सालों की अगर बात करें तो दादरी शहर की स्वच्छता रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षण में एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में दादरी को 11वीं रैंक मिली थी, जबकि उससे पिछले साल जिले को 850वीं रैंक आई थी।
अब स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के मद्देनजर नप अधिकारियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके तहत व्यवस्थाओं में फेरबदल किया गया है। विशेष सफाई टीम का गठन भी इसका ही हिस्सा है। अब तक की अगर बात करें तो स्वच्छता एप पर आने वालीं शिकायतों के निवारण के लिए विशेष टीम गठित नहीं थी और कचरे का उठान करने वालीं टीमों को ही एप पर आने वालीं शिकायतों के निवारण के लिए भी साइट पर भेजा जाता था, जिससे अन्य जगहों का कचरा उठान कार्य प्रभावित होता था। हाल ही में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक ने सभी शहरी स्थानीय निकाय अधिकारियों को एप पर आने वालीं शिकायतों के समाधान के लिए विशेष टीम का गठन करने के निर्देश दिए थे। इनकी पालना करते हुए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है। इस टीम को एक वाहन भी दिया है, जिसके जरिये मौके पर पहुंचकर कूड़े का उठान किया जाएगा
विज्ञापन
प्रतिदिन आती हैं एप पर एक से दो शिकायतें
नप अधिकारियों के अनुसार स्वच्छता एप पर शिकायतों के निवारण की सुविधा करीब एक साल पहले शुरू की गई थी। एक साल में 260 शिकायतें एप के जरिये लोगों ने डाली हैं और इन सभी शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। स्वच्छता एप की अगर बात करें तो प्रत्येक कार्यदिवस पर एक से दो शिकायतें आती हैं। वहीं, कचरे की समस्या को लेकर नप अधिकारियों के पास प्रतिदिन 20 से 25 शिकायतें फोन और लिखित में पहुंचती हैं।
कार्यालय में तैनात 12 कर्मचारी भी अब फील्ड में करेंगे ड्यूटी
नगर परिषद अधिकारियों ने व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए कार्यालय में तैनात सफाई कर्मचारियों को वहां से हटाकर फील्ड में तैनात कर दिया है। इससे फील्ड में कर्मचारियों की कमी कुछ हद तक दूर भी हुई है। सफाई कर्मचारी एसोसिएशन भी इसकी मांग कर रही थी। कार्यालय से हटाकर कर्मचारियों की सफाई के लिए ड्यूटी अलग-अलग जगहों पर लगाई गई है।
यूं कर सकते हैं स्वच्छता एप पर शिकायत
अगर आपको घर बैठे कचरे की समस्या का समाधान करवाना है तो इसके लिए नप कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। आप मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर सरकार की स्वच्छता एप डाउनलोड कर सकते हैं। इस पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप अपनी शिकायत अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए जगह का नाम और कचरे की फोटो एप पर भेजनी होगी। यह शिकायत एप के जरिये नगर परिषद के पास पहुंचेगी और इसके तुरंत बाद टीम को समाधान के लिए मौके पर भेजा जाएगा।
शिकायतों के समाधान के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई
उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर स्वच्छता एप पर आने वालीं शिकायतों के समाधान के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। शिकायत मिलते ही यह टीम मौके पर समाधान करने पहुंचेगी। इसके अलावा हमने 500 मीटर के एरिया में कर्मचारी के सफाई करने की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में बेहतर रैंक दिलाने उद्देश्य से ये कदम उठाए गए है।
प्रशांत पाराशर, सचिव नगर परिषद
--
फोटो 01
कचरे का उठान करती नप टीम।
फोटो 02
शहर में सफाई करता नगर परिषद कर्मचारी।