{"_id":"65ad8a1314605290a806ccf4","slug":"prabhat-pheri-taken-out-in-charkhi-dadri-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-12474-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में निकाली प्रभात फेरी
Mon, 22 Jan 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में प्रभात फेरी निकालते रामभक्त और भाजपा पदाधिकारी।
चरखी दादरी। अयोध्या में श्री रामलला नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व दिवस पर रामभक्तों और भाजपा पदाधिकारियों के सानिध्य में प्रभात फेरी से नगर परिक्रमा की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. किरण कलकल और नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी की अगुवाई में पुरानी अनाज मंडी से शुरू प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। नगर में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने इसका स्वागत किया। अनाज मंडी, भगवान विश्वकर्मा चौक, बस स्टैंड से होकर स्थानीय रोज गार्डन में पहुंचने पर इसका समापन किया गया।
यात्रा के माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन सूर्यास्त के बाद शाम को अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए दीपक जलाएं और इस दिन को दीपावली उत्सव की तरह मनाएं। इस अवसर पर जिला विस्तारक शैलेंद्र, पूर्व पार्षद कुुलदीप गांधी, बबीता फौगाट, राजेश बंटी, विनीत सांगवान, प्रवीण स्वामी, मनवीर उपाध्यक्ष, सतीश बजाज, केदारनाथ सराेहा, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रामभक्तों ने निकाली प्रभात फेरी
बौंदकलां। गांव रानीला में महंत गोपालदास की अगुवाई में रामभक्तों ने प्रभात फेरी निकाली। जय श्रीराम का उदघोष किया गया। लोगों को सोमवार को बाबा हरिदास मंदिर में होने वाले हवन-कीर्तन कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया। महंत ने बताया कि 500 साल के इंतजार के बाद ये पल आया है। इस मौके पर सरपंच संजीत परमार, गोशाला के प्रधान हनुमान परमार, बाबा छोटूनाथ कमेटी प्रधान सतपाल, मुंशीराम साहू, गौरव बंसल राजन, संजय बंसल, दीपक शर्मा, मनोज, जोगेंद्र, प्रमोद शर्मा, मुंशी शर्मा मौजूद रहे।
श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए भक्तों ने निकाली प्रभात फेरी
झोझूकलां। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए भक्तों ने प्रभात फेरी निकाली। सामाजिक कार्यकर्ता बिशन सिंह आर्य के निवास स्थान झोझू कलां में पहुंचे नगर परिषद के अध्यक्ष बक्शीराम सैनी ने वंचित जन जागृति ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं को निमंत्रण दिया। इस दौरान ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष बिशन सिंह आर्य, कार्यकारी अध्यक्ष मास्टर लीलाराम, जिला प्रधान पवन, ब्लॉक प्रधान सुकम सिंह, आंबेडकर सेवा समिति के सदस्यों ने सोमवार को हवन आदि कार्यक्रम करने का फैसला लिया। इस दौरान रामवीर, मास्टर सुरेश कुमार सैनी, संजय कुमार, दयानंद, रमेश छपार, कुलदीप छपार, भीम सिंह छपार, जोगेंद्र, महाराणा, भूपेंद्र, नृपेंद्र आदि मौजूद रहे।