{"_id":"6626a742facdcba420072a77","slug":"prabhat-pheri-on-lord-mahavir-jayanti-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-116659-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान महावीर स्वामी के दिखाए रास्ते पर चलें युवा : साध्वी मुक्ताश्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान महावीर स्वामी के दिखाए रास्ते पर चलें युवा : साध्वी मुक्ताश्री
Mon, 22 Apr 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
भगवान महावीर जयंती पर प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु।
चरखी दादरी। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2,623वें जन्म पावन कल्याणक महोत्सव पर एसएस जैन सभा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जैन साध्वी ज्योति मुक्ताश्री, मंगलश्री, मणिश्री व मैत्रीश्री का सानिध्य रहा।
जैन साध्वी ज्योति मुक्ताश्री ने कहा कि शुद्ध आचार-विचार और शाकाहार के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाकर प्रत्येक मनुष्य के जीवन को कल्याणकारी मार्ग तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवा समाज को भगवान महावीर स्वामी के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। जीवन के किसी भी मोड़ पर सत्य और अहिंसा का मार्ग कभी न छोड़ें। समाज के हर वर्ग का विकास करना चाहते हैं, देश के जन-जन को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाना चाहते हैं तो हमें भगवान महावीर स्वामी के जीवन को समझना होगा, तभी विश्व को शांति का संदेश दे सकेंगे।
इस दौरान मंगलश्री व मनीषश्री ने भजनों के माध्यम से भगवान महावीर के जीवन दर्शन व शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रभावना का लाभ विजय सैनी, सुमित जैन रोहतक, नितिन जैन बहादुरगढ़ ने उठाया। एकासना का लाभ मोतीलाल जैन परिवार ने लिया।
विज्ञापन
एसएस जैन सभा महासचिव राजीव जैन व पूर्व महासचिव धीरज जैन ने बताया कि सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। जैन स्थानक परिसर के शिखर में जैन धर्म का झंडा सतीश जैन ने फहराया। 24 घंटे का अखंड नवकार महामंत्र किया गया। महामंत्र मंत्रित दो मालाएं आशीर्वाद स्वरूप धीरज जैन व कंचन जैन को भेंट की गई।
बच्चों ने भगवान महावीर स्वामी के जीवन पर आधारित नाटिका व नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में चांदी के सिक्के एसएस जैन सभा प्रधान इंद्र जैन परिवार की ओर से भेंट किए गए। इनका लाभ मुकेश ओसवाल, निर्मल जैन, आरती जैन, तमन्ना जैन, विनोद जैन परिवार ने उठाया।
आयोजन में मास्टर जगदीश राय जैन, संदीप जैन, पुष्पा जैन, प्रवीन जैन, धीरज जैन,रिंपी जैन, धीरज जैन, सुमित जैन, नितिन जैन, विजय सैनी , संदीप जैन मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।