फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Prabha's selection in Google, claims of getting one crore annual package

प्रभा का गूगल में चयन, एक करोड़ सालाना पैकेज मिलने का दावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Prabha's selection in Google, claims of getting one crore annual package
गूगल में चयनित हुई प्रभा आर्य अपने माता पिता के साथ। - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। गांव काकड़ोली हुक्मी निवासी प्रभा आर्या का गूगल में सालाना एक करोड़ के पैकेज में चयन हुआ है। लड़की का चयन होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए परिजनों को बधाई दी है।
विज्ञापन

प्रभा आर्य के पिता रतिभान एयरफोर्स से सेवानिवृत्त होने के बाद अब सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और उनकी नियुक्ति पंजाब में है।
पूर्व सरंपच सीताराम ने बताया कि रतिभान श्योराण के दो बेटी व एक बेटा है। उनकी छोटी लड़की प्रभा आर्या का गूगल में चयन हुआ है, जो पूरे क्षेत्र और जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि प्रभा आर्या की 12 तक की शिक्षा दिल्ली के एयरफोर्स स्कूल में हुई और इसके बाद बीटेक की पढ़ाई जयपुर के आर्य कॉलेज से पूरी की। प्रभा ने स्वीडन की स्कानिया कंपनी व नीदरलैंड की कुलब्ल्यू व नाइक कंपनी में भी सेवाएं दी हैं। अब प्रथम प्रयास में ही प्रभा का एक करोड़ के पैकेज में गूगल में चयन हुआ है।
विज्ञापन

भाई गुरुग्राम में आईटी इंजीनियर
प्रभा का भाई गुरुग्राम की ग्लोबल लॉजिक कंपनी में आईटी इंजीनियर है। प्रभा के पिता रतिभान श्योराण फूले ने कहा कि प्रभा आर्या की बचपन से ही कंप्यूटर में रुचि रही है। गांव के पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा, पूर्व सरपंच विजय फौजी, पूर्व सैनिक संघ संयोजक सूबेसिंह, एसएचओ मनोज सांगवान, कृष्ण, पूर्व सरपंच विक्रम सिंह, रमेश कुमार आदि ने प्रतिभा आर्य को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन के अंदर गूगल में जिले से दूसरी ज्वाइनिंग
प्रभा आर्या से समसपुर निवासी जितेंद्र फौगाट का भी गूगल में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर चयन हुआ था। जितेंद्र को 1.8 करोड़ का सालाना पैकेज मिला है। पिछले दस दिन के अंदर जिले के दो होनहार गूगल में ज्वाइनिंग कर चुके हैं।
-----------
फोटो -34
गूगल में चयनित हुई प्रभा आर्य अपने माता पिता के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed