फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Power supply disrupted due to rain, 250 power fault disrupted in 20 colonies and 40 villages

बारिश की मार से बिजली आपूर्ति बदहाल, 250 बिजली फॉल्ट से 20 कॉलोनियों और 40 गांवों में रही बाधित

Thu, 07 Jan 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to rain, 250 power fault disrupted in 20 colonies and 40 villages
मौसम के करवट लेने से हुई बारिश ने जिले की बिजली आपूर्ति में व्यवधान डाल दिया। मंगलवार से लेकर बुधवार तक जिले में 250 से अधिक बिजली फॉल्ट आए। इनके चलते शहर की 20 कॉलोनियों समेत 40 गांवों में बिजली गुल रही, जो 24 घंटे बाद जाकर बहाल हुई। कुछ गांवों में तो बिजली आपूर्ति बहाल होने में इससे भी अधिक समय लग गया। बिजली आपूर्ति बाधित रहने का असर मार्केट और पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के बीच जिले की बिजली व्यवस्था मंगलवार दोपहर ही चरमरा गई। मंगलवार दोपहर तक शहर में 60 से अधिक फॉल्ट आए, जो शाम तक बढ़कर 100 के पार हो गए। बुधवार सुबह तक जिले में बिजली फॉल्टों का आंकड़ा 250 तक पहुंच गया। शहरी क्षेत्र में 200 जबकि ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों पर 50 फॉल्ट आए।
विज्ञापन

शहरी के फीडरों में मंगलवार शाम फॉल्ट आते ही बिजली निगम अधिकारियों ने अपनी फॉल्ट रिमूविंग टीमों को फीडरों की पेट्रोलिंग के लिए भेजा था। रात और बारिश की वजह से टीमें मंगलवार शाम तक करीब 30 ही फॉल्ट ठीक कर पाईं। बुधवार सुबह निगम की टीमें साइटों पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए फॉल्टों को ठीक करने के प्रयास शुरू कर दिए। बुधवार शाम चार बजे तक निगम की टीमों ने शहर में 174 और गांवों में 35 फॉल्ट ठीक किए। हालांकि दस फीसदी शहरी क्षेत्र के अलावा सात गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाई। इस कार्य में बिजली निगम के 110 कर्मचारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरा चौक, बस स्टैंड फीडर पर सबसे ज्यादा फॉल्ट
शहर के तीन फीडरों पर सबसे अधिक फॉल्ट आए। हीरा चौक फीडर पर 90 फॉल्ट आए, जिससे 12 कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बस स्टैंड फीडर पर 60 फॉल्ट आए और इससे दस कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। रेलवे रोड फीडर पर 50 फॉल्ट आए और इससे आठ शहरी कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
इन ग्रामीण फीडरों की गुल रही बिजली
शहर के अलावा 40 गांवों में भी 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। निगम अधिकारी के अनुसार अटेला सब डिविजन के आठ गांवों में, बाढड़ा सब डिविजन के सात गांवों में, सांजरवास सब डिविजन के पांच गांवों और झोझूकलां सब डिविजन के छह गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
बारिश से बिजली निगम को नुकसान
बारिश की झड़ी में जिले के 16 ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट आ गया। ग्रामीण क्षेत्रों में 30 और शहरी क्षेत्र में दो इंसुलेटर पंक्चर हो गए। ग्रामीण क्षेत्र में दो जगह पेड़ की टहनियां टूटकर लाइन पर गिरने से फॉल्ट आए। शहर में फॉल्ट आने से 25 जगहों पर केबल जल गई। निगम के 110 कर्मचारियों की 52 टीमों ने फॉल्ट्स को ठीक किए हैं।
इन मार्केट का कारोबार प्रभावित
बिजली गुल रहने से मोबाइल मार्केट का कारोबार 30 फीसदी तक प्रभावित रहा। इसके अलावा इलेक्ट्रोनिक मार्केट, सर्राफा बाजार, ऑटो मार्केट, फर्नीचर मार्केट आदि का कारोबार प्रभावित रहा। व्यापारी संदीप फौगाट, रघुवीर, समेर, पंकज, नीरज सचदेवा, मनोज जांगड़ा, दीपक बंसल आदि ने बताया कि पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने का असर मार्केट के कामकाज पर पड़ा है।

शहरी क्षेत्र में 200 से अधिक फॉल्ट आए, जिन्हें हमारी टीमों ने बुधवार शाम तक दुरुस्त कर दिया। आठ ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट आए और 25 जगहों पर बिजली केबल जलीं।
प्रदीप सोनी, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed