फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   power problems are not resolved, People of Valmiki Nagar shouted against the corporation

बिजली समस्याओं का समाधान न होने पर वाल्मीकि नगर के लोगों निगम के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 21 Jan 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
power problems are not resolved, People of Valmiki Nagar shouted against the corporation
वार्ड-11 वाल्मीकि नगर में लोग लटकते और पुरानी बिजली तारों से परेशान हैं। बुधवार को वार्डवासियों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। वार्डवासियों का कहना है कि आठ माह से समस्या बनी हुई है और निगम अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। लोगों ने बताया कि बिजली केबल पुरानी होने के चलते एक सप्ताह में सात बार जल चुकी है, जिसके चलते उन्हें बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्डवासी रवि, अमर, शिवनंदन, संगम, राजू, अन्नू, लीला, मंजू, सुशील, रजनी और सीमा ने बताया कि बिजली निगम की अनदेखी के चलते शहर के वाल्मीकि नगर की गलियों के बीच झूल रहे बिजली के तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यहां पिछले आठ माह से बिजली की केबल लटक रही हैं। यहां केबल जमीन से मात्र चार फुट ऊंचाई पर ही है। यह केबल पुरानी होने के कारण एक सप्ताह में सात बार जल चुकी है, लेकिन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। बार-बार विभाग को अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही जिससे वार्डवासियों में रोष है। वार्डवासियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नही किया गया तो वे कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन

लोग बोले: बिजली समस्या से निगम अधिकारी दिलाएं निजात
- बिजली समस्या से लोग परेशान हैं और कई बार निगम अधिकारियों को इससे अवगत करवा चुके हैं। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ है और हालात जस के तस बने हुए है ।
चंद्रावती, वार्डवासी
- गली में बिजली की केबल काफी नीचे लटक रही है। छोटे बच्चे यहां गली में खेलते रहते हैं, जिसके चलते हादसे का अंदेशा बना हुआ है। निगम को समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शकुंतला, वार्डवासी
- केबल जलने से तीन दिन बिजली गायब रही। इस समस्या की शिकायत कई बार निगम अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है।
संतोष, वार्डवासी
- गली में तार इतनी नीचे लटक रहे हैं कि आने-जाने वाले दुपहिया वाहन चालक को भी संभलकर गुजरना पड़ता है। निगम अधिकारियों को शिकायत करके हम थक चुके है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।

शिवा, वार्डवासी
बिजली केबल करीब आठ माह से लटकी हुई है, जिसके कारण इसमें फॉल्ट हो जाता है। विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवा चुका हूं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विनोद वाल्मीकि, पार्षद वार्ड 11
वार्ड 11 से हमें शिकायत मिली है। मैंने जेई को निरीक्षण के लिए भेज दिया है। जल्द ही तारों को कस देगें। जली हुई केबल की जगह नई केबल लगा दी जाएगी ।
प्रदीप सोनी, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed