फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Power cut: 'health' of services deteriorated in 17 health centers

बिजली कट :17 स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं की बिगड़ी ‘सेहत’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Power cut: 'health' of services deteriorated in 17 health centers
सिविल अस्पताल के वार्ड में बंद पड़ा पंखा व बैड पर लेटे मरीज । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शेड्यूल और अघोषित बिजली कटों से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। विद्युत कटौती के कारण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं। सिविल अस्पताल के अलावा एमसीएच (मातृ शिशु अस्पताल), तीन सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) और 12 पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) पर बिजली कटों के चलते ओपीडी समेत अन्य सेवाएं प्रभावित हैं। अहम बात यह है कि सिविल अस्पताल को छोड़कर बाकी 16 स्वास्थ्य केंद्रों पर जेनरेटर की व्यवस्था तक नहीं है। दिन के समय लगने वाले बिजली कटों से स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं की ‘सेहत’ बिगड़ गई है। गर्मी में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में 17 स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें से सिविल अस्पताल और बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ही हॉटलाइन से कनेक्ट हैं। वहीं, सिविल अस्पताल में जेनरेटर की सुविधा भी है। 17 स्वास्थ्य केंद्रों हॉट लाइन से कनेक्ट नहीं हैं, जबकि इनमें जेनरेटर की व्यवस्था भी नहीं है। ये सभी स्वास्थ्य केंद्र पूर्णतया बिजली निगम की आपूर्ति पर निर्भर हैं। इन दिनों बिजली किल्लत के चलते लगातार पावर कट लग रहे हैं। इसका असर इन सभी स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं पर पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार ओपीडी और अन्य सेवाएं प्रभावित हैं।
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन के पास 15 जेनरेटर की डिमांड भेजी थी। प्रशासन ने रेडक्रॉस फंड से जेनरेटर की खरीद करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक जेनरेटर खरीद नहीं की गई है। जबकि यहां बिजली कटों का खेल जारी है और गर्मी में मरीजों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं झेल रहे 1200 मरीज दिक्कतें
सिविल अस्पताल की अगर बात करें तो दैनिक ओपीडी 600 रहती है। इसी प्रकार एमसीएच की दैनिक ओपीडी करीब 70 रहती है। तीनों सीएचसी की दैनिक ओपीडी करीब 200 रहती है। इसके अलावा 12 पीएचसी की ओपीडी 350 तक रहती है। इस लिहाज से बिजली कटों के चलते प्रतिदिन जिले में करीब 1200 मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
15 डिलिवरी हट की सेवाओं पर भी पड़ रहा असर
बिजली कटों का असर जिले के 15 स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाए गए डिलिवरी हट की सेवाओं पर भी पड़ रहा है। एक माह में स्वास्थ्य केंद्रों के इन हट में करीब 15 डिलिवरी की जाती हैं। कई दफा तो डिलिवरी के बीच में ही लाइट चली जाती है और लंबा कट लगने पर यहां रखे इंवर्टर भी सीटी मार जाते हैं।
ओपीडी पर्ची से लेकर डॉक्टर की रिपोर्ट तक ऑनलाइन
सिविल अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग हाईटेक बना चुका है। यहां पिछले करीब एक साल से ओपीडी पर्ची से लेकर टेस्ट रिपोर्ट तक ऑनलाइन ही दी जाती है। सिविल अस्पताल के सभी कक्ष में कंप्यूटर के साथ इंटरनेट की व्यवस्था है। लंबे समय तक बत्ती गुल रहने से यहां भी ऑनलाइन सेवाओं पर असर पड़ रहा है।

जेनरेटर की डिमांड हमने भेजी हुई है। जल्द ही जेनरेटर मिलने की उम्मीद है। इसके तुरंत बद हम सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जेनरेटर सुविधा शुरू कर देंगे। बिजली कटों के चलते ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है, जबकि सिविल अस्पताल में जेनरेटर की सुविधा है। - डॉ संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ

 बिजली आने का इंतजार करते सिविल अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज और तीमारदार।

बिजली आने का इंतजार करते सिविल अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज और तीमारदार।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed