फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Posters and slogans were used to promote drug cessation

Charkhi Dadri News: पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से नशा छोड़ने का संदेश दिया

Thu, 27 Nov 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Posters and slogans were used to promote drug cessation
एपीजे महाविद्यालय में तंबाकू निषेध कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। विज्ञप्ति
चरखी दादरी।
विज्ञापन

शहर स्थित एपीजे कन्या महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब और रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से छात्राओं ने वीरवार को तंबाकू मुक्त अभियान के तहत पोस्टर व स्लोगन बनाए। इसमें सौ से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश दिया।
छात्राओं ने संकल्प लिया वे अपने आसपास लोगों को जागरूक करेंगी। कार्यकारी प्राचार्या स्नेहलता ने कहा कि नशा शरीर का नाश करता है। आर्थिक रूप से भी नुकसान पहुंचाता है। नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को गहरे तक प्रभावित करता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है, हृदय, यकृत और मस्तिष्क जैसे महत्वपूर्ण अंग कमजोर हो जाते हैं। नशा मानसिक तनाव, अवसाद, चिड़चिड़ापन और व्यवहारिक असंतुलन पैदा करता है।
विज्ञापन

आर्थिक स्थिति बिगड़ने के साथ-साथ परिवारिक संबंध भी तनावग्रस्त हो जाते हैं। नशे की लत व्यक्ति को गलत संगत, अपराध और सामाजिक अपमान की ओर धकेल सकती है। इससे पढ़ाई, नौकरी और कॅरिअर पर भी बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि अभिभावक जागरूक बनें। बच्चों का मार्गदर्शन करें और नशा रूपी बुराई में पड़ने से रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed