फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Positron Hospital opens Cancer Care City OPD in Dadri

Charkhi Dadri News: दादरी में पोजीट्रान अस्पताल ने शुरू की कैंसर केयर सिटी ओपीडी

Tue, 03 Feb 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Positron Hospital opens Cancer Care City OPD in Dadri
उद्घाटन अवसर पर अतिथियों को सम्मानित करते आयोजक। 
चरखी दादरी। रोहतक के पोजीट्रान सुपर स्पेशलिटी एवं कैंसर अस्पताल ने सोमवार को दादरी में अपनी नई शाखा, कैंसर केयर सिटी ओपीडी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सांगवान (पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम व बार) और संगीता सांगवान मौजूद थे।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल सांगवान ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार जमीनी स्तर पर होना अनिवार्य है। दादरी जैसे क्षेत्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए विशेषज्ञ ओपीडी का खुलना बेहद सराहनीय कदम है। पोजीट्रान अस्पताल के प्रबंधन ने बताया कि इस नई ओपीडी का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और मरीजों को उनके घर के नजदीक बेहतर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है। वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल का लक्ष्य अधिक सुविधा, बेहतर देखभाल के नारे के साथ हर वर्ग तक सस्ता और सुलभ इलाज पहुंचाना है। इस अवसर पर डॉ. जिले सिंह कुंडू, डॉ. मनोज तायल, डॉ. संजय बडेसरा, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. कपिल कादयान, डॉ. अन्ने श्रीकांत और डॉ. पवन कलकल माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed