फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Positive News: JE Brijesh, who is playing the role of environmental watchdog with duty, has planted 3000 plants in eight years under environmental protection campaign

पॉजिटिव न्यूज : ड्यूटी के साथ पर्यावरण प्रहरी की भूमिका बखूबी निभा रहे जेई बृजेश, आठ साल में पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत लगा चुके 3000 पौधे

Thu, 07 Sep 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 07 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Positive News: JE Brijesh, who is playing the role of environmental watchdog with duty, has planted 3000 plants in eight years under environmental protection campaign
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय परिसर में पौधरोपण करते जेई बृजेश जावला व कर्मचारी। संवाद
जगदीप सिंह
विज्ञापन

चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य विभाग में तैनात जेई बृजेश जावला अपनी ड्यूटी के साथ पर्यावरण प्रहरी की भूमिका भी बखूबी निभा रहे हैं। पिछले आठ साल में वो अपने स्तर पर तीन हजार पौध लगा चुके हैं। लगाए गए पौधों में से कुछ की वो नियमित देखभाल भी करते हैं।
दरअसल, बृजेश जावला परिवार में किसी भी मांगलिक कार्य पर पौधरोपण करना नहीं भूलते। उनके अनुसार शुभ कार्याें और अन्य उत्सव पर अब तक वो 3000 पौध लगा चुके हैं। जेई बृजेश ने जनस्वास्थ्य विभाग दादरी कार्यालय परिसर में विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ बेटी के जन्मदिन पर भी 30 पौधें लगाकर उनके संरक्षण की शपथ ली थी।
विज्ञापन




बृजेश ने बताया कि उनके पिता रामकुमार जावला एक व्यापारी होते हुए पौधों के प्रति लगाव रखते थे। वो नियमित अंतराल पर न केवल पौधरोपण करते थे, बल्कि उनकी देखभाल भी करते थे। उनके पिता की ओर से लगाई गए सैकड़ों पौध पेड़ बन चुके हैं। उन्हें अपने पिता से ही पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


- 2016 में मुख्यमंत्री तो 2017 में राज्यपाल कर चुके सम्मानित
कनिष्ठ अभियंता जावला को उनके पर्यावरण संरक्षण के कार्यों के चलते वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएम हाउस में सम्मानित किया था। वहीं, वर्ष 2017 में तत्काल राज्यपाल देवव्रत आर्य ने भी उनको सम्मानित किया था। 15 अगस्त 2018 को भिवानी में मुख्य अतिथि नायब सिंह सैनी व 15 अगस्त 2019 को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संतोष सारवान ने भी उनको सम्मानित किया।

- जेई की मुहिम से जुड़े ये कर्मचारी
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में चलाए गए पौधरोपण कार्यक्रम में विभाग के कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार, एसडीसी संदीप, नवीन कुमार, साहिल, सुशीला, सुमन, रितू, दीपक, मीनू, मनीष, सुनील व विकास आदि कर्मचारी जुड़े और उन्होंने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है।
यहां कर चुके पौधरोपण

जेई बृजेश जावला ने बताया कि वो जनस्वास्थ्य विभाग में 16 साल से कार्यरत हैं। पर्यावरण संरक्षण मुहिम की शुरूआत उन्होंने वर्ष 2015 में की थी। इसके बाद उनकी जहां भी पोस्टिंग रही, जैसे भिवाड़ी, भिवानी, यमुनानगर में पौधरोपण कर चुके हैं। अब उनकी पोस्टिंग दादरी में है तो यहां पर इस मुहिम को जारी रखा है।



वर्जन:
लोगों को चाहिए कि वो अपने सुनहरे पलों को यादगार बनाने के लिए अन्य खर्चों से बचकर पौधरोपण कर। फिजूलखर्च बंद कर अगर लगाई गईं पौध पर बजट खर्च किया जाए तो ये पूरे समाज और हमारी आने वाली पीढि़यों के लिए फायदेमंद होंगे।
-बृजेश जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed