{"_id":"67e04e8012cc2d38c30e385b","slug":"portable-hospital-equipment-will-be-used-in-civil-hospital-phc-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-133857-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पोर्टेबल अस्पताल के उपकरणों का नागरिक अस्पताल, पीएचसी में किया जाएगा उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पोर्टेबल अस्पताल के उपकरणों का नागरिक अस्पताल, पीएचसी में किया जाएगा उपयोग
Sun, 23 Mar 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
सांवड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा पोर्टेबल अस्पताल।
चरखी दादरी। सांवड़ गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखे-रखे कबाड़ हो रहे डेढ़ करोड़ के पोर्टेबल अस्पताल का सामान नागरिक अस्पताल, बौंदकलां सीएचसी और इसके अधीन आने वाले पीएचसी में शिफ्ट किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रूपरेखा तैयार कर सामान स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया है।
अमर उजाला ने कबाड़ बन रहे पोर्टेबल अस्पताल के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। 6 जनवरी के संस्करण में लापरवाही : पोर्टेबल अस्पताल को बनाया डेढ़ करोड़ का सफेद हाथी... नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग ने पोर्टेबल अस्पताल की सुध ली। निरीक्षण के दौरान इसका फर्श जर्जर मिला। इतना ही नहीं, इसे दादरी नागरिक अस्पताल में शिफ्ट करने की योजना भी तैयार की गई थी, लेकिन, अब इसमें फेरबदल करते हुए पोर्टेबल अस्पताल के उपकरणों को अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जाएगा।
कोविड के दौरान एक संस्था की मार्फत खरीदा गया डेढ़ करोड़ का पोर्टेबल अस्पताल जिला स्वास्थ्य विभाग ने खुले खुले में जंग खाने के लिए छोड़ रखा था। पांच साल से पोर्टेबल अस्पताल 2.37 करोड़ की लागत से बनाए गए सांवड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रखा कबाड़ बन रहा था। अमर उजाला के मुद्दा उठाने के बाद विभाग का इस तरफ ध्यान गया। इसके सामान का सदुपयोग करने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
पोर्टेबल अस्पताल में ये हैं सुविधाएं
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले का पहला पोर्टेबल अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें एक आईसीयू और तीन सामान्य वार्ड बनाए गए हैं। आईसीयू वार्ड में 8 और सामान्य वार्डों में 14-14 बेड हैं। आईसीयू सहित सभी वार्डों में चिकित्सकों के लिए चैंबर भी बनाए गए हैं।
इन स्वास्थ्य केंद्रों में शिफ्ट होगा सामान
पोर्टेबल अस्पताल का सामान दादरी नागरिक अस्पताल लाया जाएगा। इसके अलावा, सांवड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रानीला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इमलोटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कुछ सामान भेजा जाएगा।
पोर्टेबल अस्पताल को दादरी नागरिक अस्पताल में शिफ्ट करने के बजाय इसके सामान का सदुपयोग किया जाएगा। इसके उपकरण नागरिक अस्पताल के अलावा बौंदकलां सीएचसी और इसके अधीन आने वाले पीएचसी में शिफ्ट किए जाएंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
-डॉ. राजविंद्र मलिक, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी