{"_id":"647cea53482e93749208bef4","slug":"pollution-at-396-aqi-four-days-pure-air-got-bad-again-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-897-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण<bha>@<\/bha> 396 एक्यूआई : चार दिन मिली शुद्ध हवा फिर हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण<bha>@</bha> 396 एक्यूआई : चार दिन मिली शुद्ध हवा फिर हुई खराब
Mon, 05 Jun 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात....। प्रदूषण के मामले में ये कहावत फिलहाल दादरी जिले पर सटीक बैठती है। अमूमन जिले में प्रदूषण का स्तर खराब रहता है और चार दिन की राहत के बाद पांचवें दिन रविवार को फिर से जिले की हवा खराब हो गई। सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद प्रदूषण का अधिकतम स्तर बढ़कर 396 एक्यूआई पहुंच गया। पिछले पांच दिनों में यह सर्वाधिक है। दूसरी ओर शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़का है।
बता दें कि रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कई भागों में बौछारें गिरीं। इसके बाद सुबह दस बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। उसके बाद दिनभर धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय प्रचंड गर्मी का प्रकोप तो नहीं रहा लेकिन प्रदूषण का स्तर बढ़ने से हवा की स्थिति खराब बनी रही। रविवार को प्रदूषण का न्यूनतम स्तर 44 एक्यूआई रहा। वहीं, दिन का अधिकतम प्रदूषण 396 एक्यूआई दर्ज किया गया।
वहीं, तापमान की अगर बात करें तो शनिवार के मुकाबले ज्यादा अंतर नहीं आया। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री था तो वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि शनिवार की तरह ही रविवार को भी न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर स्थिर रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले रविवार तक अब लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिले का अधिकतम तापमान अगले पांच दिनों में 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा और गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
विज्ञापन
जानिये...कितने एक्यूआई पर कैसे मानी जाती है हवा की गुणवत्ता
प्रदूषण - हवा की स्थिति
0-50- अच्छी
51-100- संतोषजनक
101-200- मध्यम
201-300- खराब
301-400- बेहद खराब
401-500- गंभीर
- ये है अगले पांच दिनों का संभावित तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
5 जून-37-26
6 जून-39-26
7 जून-39-27
8 जून-40-28
9 जून- 41-28
10 जून-42-30
11 जून-42-30