{"_id":"5dae00518ebc3e015c0cc78a","slug":"politcal-votar-assembly-election-charkhidadri-news-rtk524248254","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई दंपति तीन दशक से एक साथ कर रहा मतदान तो किसी ने पहली बार साथ डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई दंपति तीन दशक से एक साथ कर रहा मतदान तो किसी ने पहली बार साथ डाला वोट
विज्ञापन
शहर के कृषि विभाग कार्यालय में बने मतदान केंद्र में मतदान के बाद युवा दंपति स्याही का निशान दिखा
- फोटो : CharkhiDadri
सात फेरों के दौरान जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाने वाले दंपती लोकतंत्र के महापर्व में भी मताधिकार का प्रयोग एक साथ कर रहे हैं। सोमवार को हुए मतदान में जिले के लगभग दो हजार से ज्यादा दंपतियों ने एकसाथ वोट डाला। इनमें से कुछ ऐसे थे जो पिछले कई सालों से एकसाथ मतदान करते आ रहे हैं, जबकि कुछ युवा दंपतियों ने पहली बार एकसाथ मतदान किया। ऐसे दंपतियों से अमर उजाला की बातचीत पर एक रिपोर्ट....
तीन दशक से एकसाथ मतदान करने पहुंच रहा बुजुर्ग दंपती
शहर के श्याम मंदिर में बने बूथ में बुजुर्ग दंपति ने एक साथ मतदान किया। बुजुर्ग अनूप जैन (69) अपनी पत्नी दर्शना (67) को ऑटो में बैठाकर मतदान केेंद्र तक पहुंचे। दर्शना पैर से दिव्यांग होने की वजह से खुद चलने में असमर्थ है। बुजुर्ग दंपती सुबह 11 बजे मतदान केंद्र में पहुंचे और मतदान किया। उन्होंने बताया कि मतदान का करना संवैधानिक कर्तव्य है, इसलिए उन्होंने मतदान करना जरूरी समझा। अनूप जैन का कहना था कि पिछले तीन दशक से वे दोनों एकसाथ मतदान करने आते हैं।
युवा दंपती ने पोल किया अपना पहला वोट
शहर के लोहारू रोड स्थित कृषि विभाग कार्यालय में बने मतदान केंद्र में युवा संदीप ने अपनी पत्नी कविता ने साथ मतदान किया। युवा दंपती ने पहली बार वोट किया है। पहली बार वोट करने पर सुरेंद्र ने कहा कि लोगों का भला करने वाली सरकार बने, इस उम्मीद से मतदान किया है। कविता ने कहा कि वह पहली बार मतदान करके बेहद खुश है। युवाओं के लिए बढ़िया शिक्षा व रोजगार की उम्मीदों को लेकर उन्होंने मतदान किया है।
विज्ञापन
1992 से एक साथ करते आ रहे हैं मतदान
शहर के कृषि विभाग विभाग कार्यालय में बने मतदान केेंद्र में एक साथ मतदान करने पहुंचे सुरेंद्र सिंह (60) और पूनम (59)का कहना था कि वे 1992 से जब भी चुनाव होता है, एकसाथ मतदान करते आ रहे हैं। सुरेंद्र ने कहा कि जनता का कल्याण करने की उम्मीदों को लेकर मतदान किया है। पूनम का कहना था कि जनता तो अपना कर्तव्य पूरा कर देती है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को भी जनता की भलाई के लिए काम करना चाहिए। शहरवासियों को सीवर, पानी, सड़क और बिजली संबंधी समस्याओं से निजात मिलनी चाहिए।