फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police village guards reached the homes of 15,292 elders and inquired about their well-being

Charkhi Dadri News: पुलिस ग्राम प्रहरियों ने 15,292 बुजुर्गों के घर पहुंचकर जाना हालचाल

Thu, 13 Jul 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 13 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Police village guards reached the homes of 15,292 elders and inquired about their well-being
बुजर्ग महिला से मिलकर हालचाल जानते पुलिस ग्राम प्रहरी।
चरखी दादरी। जिला पुलिस के ग्राम प्रहरी घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराने के प्रयास कर रहे हैं। पुलिस की इस मुहिम के तहत इन ग्राम प्रहरियों ने पिछले एक माह में जिले के 15,292 वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर उनका हालचाल जाना। पुलिस ने सामाजिक ताने-बाने को संभालने के लिए यह अनूठी पहल शुरू की है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की हरियाणा उदय मुहिम के तहत व पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत की देखरेख में कार्य करते हुए जिलेभर के थानाें के ग्राम प्रहरियों को गांव व शहर में भेजकर 75 साल से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों से हाल चाल जाने के अलावा जानकारी एकत्रित कर क्रीड पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने बताया कि ग्राम प्रहरी, बुजुर्गों से मिलकर कुशलक्षेम पूछ रहे हैं। साथ ही जांच की जा रही है कि वरिष्ठ नागरिक परिवार के साथ रहते है या अकेले रह रहे है। यदि उनको किसी प्रकार की कोई पारिवारिक समस्या है तो उसके बारे में पूछताछ करके संबंधित उपमंडल अधिकारी के माध्यम से निपटारा करवाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। गांव में पुलिस विभाग से ग्राम प्रहरी और सहायक ग्राम प्रहरी की नियुक्ति की गई है जो गांव के बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ तालमेल रखकर कार्य कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में क्रीड, नागरिक संसाधन सूचना सर्वे पोर्टल शुरू किया हुआ है। पुलिस एक माह से घर-घर जाकर सुपर सीनियर सिटीजन का डाटा एकत्रित कर क्रीड पोर्टल पर अपलोड कर रही है। जिला पुलिस मुहिम के तहत 15292 वरिष्ठ नागरिकों से व्यक्तिगत मिलकर पूछताछ कर चुकी है। बुजुर्गों से समस्या पूछकर नियुक्त किए गए उपमंडल अधिकारी के संज्ञान में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed