फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police team won people's hearts even after losing the volleyball match

Charkhi Dadri News: वॉलीबाल मैच हारकर भी पुलिस टीम ने जीता लोगों का दिल

Tue, 02 Jan 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Police team won people's hearts even after losing the volleyball match
फोटो 35 चांदवास में आयोजित मैत्रीपूर्ण मैच से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं एसपी नितिक
चरखी दादरी। युवाओं को अपराध और नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ने के लिए जिला पुलिस ने विशेष मुहिम चलाई है। इसके तहत सोमवार को चांदवास में पुलिस विभाग और गांव की युवा टीम के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल मैच खेला गया। मैच में पुलिस टीम हार गई, लेकिन अपनी इस पहल से उन्होंने ग्रामीणों का दिल जीत लिया। एसपी नितिका गहलोत ने समापन पर विजेता टीम को सम्मानित कर ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देशानुसार और एसपी नितिका के मार्गदर्शन में सोमवार को चांदवास गांव में मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया। एसपी नितिका ने मैच का शुभारंभ और विजेताओं का सम्मान किया। मैच तीन चक्र में खेला गया। इसमें चांदवास की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले भी जिला पुलिस दो गांवों को कवर कर चुकी है। टीम में कप्तान पवन, आशीष, दीपक, मोहित, उज्ज्वल, प्रदीप कुमार और महेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों से की एसपीओ का सहयोग करने की अपील
एसपी नितिका गहलोत ने कहा कि पुलिस विभाग की ओर से यह नई मुहिम चलाई गई है। इसके तहत पुलिस विभाग में तैनात स्पेशल पुलिस ऑफिसर सुबह और शाम के समय युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मुहिम के पहले चरण में 18 गांव और दादरी शहर के चार वार्ड शामिल किए गए हैं।


- दूसरे चरण के तहत गांवों में करवाए जाएंगे खेल
एसपी नितिका गहलोत ने बताया कि पुलिस युवाओं को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर रही है और इस योजना को दो चरणों में सिरे चढ़ाने का प्रयास है। पहले चरण में युवाओं को नशा और अपराध से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है जबकि दूसरे चरण में गांव-गांव जाकर खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। पुलिस तीन गांवों में खेल स्पर्धा आयोजित करवा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed