फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police team caught two terrorists who entered the establishment

Charkhi Dadri News: प्रतिष्ठान में घुसे दो आतंकवादियों को पुलिस टीम ने दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
Police team caught two terrorists who entered the establishment
पुलिस टीम के समक्ष आत्मसमर्पण करता डमी आतंकवादी।
चरखी दादरी। आतंकी व आपराधिक गतिविधियों से निपटने और इनसे संबंधित तैयारियों को परखने के लिए जिला पुलिस की ओर से शनिवार को महिला थाना में मॉक ड्रिल की गई। एसपी नितिका गहलोत के निर्देशानुसार और डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में मॉक ड्रिल की गई। इसके तहत पुलिस ने एक प्रतिष्ठान में घुसे दो आतंकवादियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

माॅक ड्रिल में दिखाया गया कि दो आतंकवादी एक प्रतिष्ठान में वारदात को अंजाम देने की नीयत से घुस जाते हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचकर पहले प्रतिष्ठान में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालती हैं और उसके बाद प्रतिष्ठान की तलाशी लेकर दोनों आतंकवादियों को पकड़ती है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि इस मौके पर पुलिस के कल्याण निरीक्षक रघुनंदन व निरीक्षक फूल सिंह समेत विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। माॅक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों ने जमकर मेहनत की और आतंकी वारदात के समय बरती जाने वालीं सावधानियाें के बारे में सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आपात स्थिति के लिए अपने आप को तैयार रखें पुलिस जवान : डीएसपी
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अशोक कुमार ने जवानों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति के लिए अपने आप को पूरी तरह तैयार रखें और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहां भी उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाए वहां पर पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने फर्ज को निभाएं। उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी के दौरान आम व्यक्ति का सहयोग लेकर उनसे मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और कानून हाथ में लेने वाले असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटें।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed