फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police team arrested two youths including stolen bike

Charkhi Dadri News: पुलिस टीम ने चोरी की बाइक समेत दो युवक को किया काबू

Fri, 28 Jul 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 28 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Police team arrested two youths including stolen bike
पुलिस गिरफ्त में चोरी की बाइक समेत पकड़े गए दोनों आरोपी।
चरखी दादरी। स्पेशल स्टाफ टीम ने शहर के लोहारू चौक से दो युवकों को चोरी की बाइक समेत पकड़ा है। वो बाइक को बेचने कबाड़ी मार्केट में जा रहे थे। आरोपियों की पहचान गांव पैंतावास निवासी संदीप और गांव छपार निवासी दीपक के रूप में हुई है। उनके खिलाफ सिटी पुलिस थाने में धारा 379 व 411 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एएसआई नरेंद्र ने बताया कि 26 जुलाई को उनकी टीम शहर में मौजूद थी। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक लेकर कबाड़ी मार्केट में बेचने के लिए जा रहे है। कुछ देर बाद वो लोहारू चौके से गुजरेंगे। सूचना पाकर पुलिस टीम लोहरू चौक पर पहुंची। थोड़ी देर में में दो युवक एक बिना नंबर की बाइक लेकर दादरी ओर आते दिखाई दिए।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर उक्त युवकों ने बाइक को मोड़कर वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन बदकिस्मती से उनकी बाइक बंद हो गई और पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उनसे बाइक के कागजात मांगे तो वो दिखाने में असमर्थ रहे। इसके बाद पुलिस बाइक को जब्त कर आरोपियों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल 2022 में भिवानी से चोरी हुई थी बरामद बाइक
जांच करने पर पुलिस टीम को पता चला कि दोनों युवकों से बरामद बाइक अप्रैल 2022 को भिवानी से चोरी की गई थी। इस संबंध में भिवानी सिविल थाना में गत 14 अप्रैल 2022 को केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed