{"_id":"668475076cf460f8410534b4","slug":"police-team-arrested-two-accused-friends-of-lucky-murder-case-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-119811-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लक्की हत्याकांड के दो आरोपी दोस्तों को पुलिस टीम ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लक्की हत्याकांड के दो आरोपी दोस्तों को पुलिस टीम ने दबोचा
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पत्रकारवार्ता करते डीएसपी विनोद शंकर और मौजूद पुलिस टीम।
चरखी दादरी। वार्ड-15 स्थित सिंघान मोहल्ला निवासी लक्की उर्फ भोला की हत्या करने के दो आरोपी दोस्तों को शहर थाना पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी सुभाष उर्फ सीटू और मनोज उर्फ मौजी दादरी शहर के रहने वाले हैं। हत्याकांड के खुलासे और वारदात में प्रयोग की गई बाइक व डंडे की बरामदगी के लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
मंगलवार दोपहर बाद डीएसपी मुख्यालय विनोद शंकर ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सिंघान मौहल्ला निवासी सुरेश ने शहर थाना पुलिस को बेटे की हत्या के संबंध में एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसका बेटा रविवार दोपहर दशनामी अखाड़ा क्षेत्र में ताश खेलने गया था। वहां पर मनोज उर्फ मौजी और सुभाष उर्फ सीटू ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी वहां से फरार हो गए।
घायल लक्की को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था और रविवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए शहर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार की टीम ने खोरडा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपी मनोज उर्फ मौजी पर पहले भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीएसपी ने बताया कि मृतक लक्की उर्फ भोला दोनों आरोपियों का दोस्त था।
विज्ञापन
- चार टीमें जुटी थीं आरोपियों की तलाश में
डीएसपी मुख्यालय विनोद शंकर ने बताया कि हत्या का केस दर्ज करने के बाद एसपी पूजा वशिष्ठ के निर्देशों पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई थीं। चारों टीमें लगातार दबिश दे रही थीं और आखिरकार शहर थाना प्रभारी की टीम आरोपियों को दबोचने में कामयाब रही।