फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police started investigation in fake appointment letter case

Charkhi Dadri News: फर्जी नियुक्ति पत्र मामले में पुलिस ने शुरू की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Police started investigation in fake appointment letter case
चरखी दादरी। फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में जॉइन करने पहुंचे युवक के मामले में दादरी शहर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में दादरी जनस्वास्थ्य विभाग एक्सईएन सोहनलाल की ओर से पुलिस को कार्रवाई के लिए शिकायत दी गई है। दरअसल, सोमवार को रेवाड़ी के बालावास जामापुर का एक युवक नियुक्ति पत्र लेकर वाटर पंप ऑपरेटर के पद पर जॉइन करने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचा था।
विज्ञापन

वहां उसने एक्सईएन सोहनलाल को नियुक्ति पत्र दिखाया तो एक्सईएन को इस पर उनके फर्जी हस्ताक्षर मिले। इसके चलते एक्सईएन ने उक्त युवक व उसके साथी को वहीं बैठा लिया और दादरी शहर थाना पुलिस को सूचित कर टीम के हवाले कर दिया। उक्त युवक ने बताया कि उसने जनस्वास्थ्य विभाग के पूर्व लिपिक सुनील को जॉइनिंग के लिए 50 हजार रुपये दिए हैं। वहीं, पूर्व लिपिक सुनील पहले ही कर्मचारियों के पीएफ और अन्य मदों में फर्जीवाड़ा करने पर बर्खास्त किया जा चुका है। सूत्रों की मानें, तो रेवाड़ी पुलिस से उक्त युवक का डाटा वेरिफाई कराया, जबकि दादरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जाटूसाना में होटल पर काम करता था युवक
जो युवक फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचा था वो गांव जाटूसाना स्थित होटल में काम करता था। एचकेआरएन के तहत नौकरी लगवाने की एवज में उक्त युवक से 50 हजार रुपये लिए गए। युवक माता-पिता की इकलौती संतान है। बताया जा रहा है कि 50 हजार रुपये होटल से अलग-अलग दिन लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक को हुआ शक तो एक्सईएन को किया सूचित
एक्सईएन सहायक से सोमवार शाम उक्त युवक मिला था। उक्त युवक ने सहायक को नियुक्ति पत्र थमाया तो उन्हें एक्सईएन के हस्ताक्षर फर्जी होने का शक हुआ। इसके बाद सहायक ने एक्सईएन सोहनलाल को सूचित किया। पूछताछ में उक्त युवक ने बताया कि पूर्व लिपिक सुनील ने 50 हजार रुपये लेकर उसे नियुक्ति पत्र थमाया था। दादरी सिटी पुलिस थाना प्रभारी सन्नी ने बताया कि एक्सईएन की ओर से मामले की शिकायत दी गई है। फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है।


--------------------युवक को शहर थाना पुलिस के हवाले करने के साथ मामले की शिकायत भी सौंपी है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जानी है।
- सोहनलाल, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article