{"_id":"64d538231f999d0020001774","slug":"police-raided-and-captured-the-dvr-of-two-spa-centers-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-4455-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुलिस ने छापा मार कब्जे में ली दो स्पा सेंटर की डीवीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुलिस ने छापा मार कब्जे में ली दो स्पा सेंटर की डीवीआर
Fri, 11 Aug 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
स्पा सेंटर पर दबिश के दौरान तैनात पुलिस टीम
चरखी दादरी। चांद बिठलिया कॉम्प्लेक्स स्थित दो स्पा सेंटर में वीरवार शाम पुलिस टीम ने दबिश दी। इस दौरान यहां कुछ अनैतिक कार्य होता नहीं मिला, लेकिन फिर भी पुलिस ने दोनों सेंटर की डीवीआर को कब्जे में ले लिया। हालांकि जांच के दौरान यहां काम करने वालीं महिलाओं की पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं पाई गई और इसके चलते संचालक को फटकार लगाई गई।
वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस टीम कॉम्प्लेक्स स्थित स्पा सेंटर में पहुंची। टीम में शामिल 15 से अधिक पुलिस जवानों ने एक साथ दोनों स्पा सेंटर की जांच की। इस कार्रवाई में सिटी थाना प्रभारी राजकुमार, महिला थाना प्रभारी पीएसआई सोनिया, बस स्टैंड चौकी एएसआई संदीप पिलानिया व पीएसआई सन्नी शामिल रहे। इस दौरान टीम ने दोनों स्पा सेंटर में बने कमरों की तलाशी ली। वहां आठ महिला वर्कर्स मौजूद मिलीं। संचालक ने बताया कि सभी महिला वर्कर्स दिल्ली की रहने वाली हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने स्पा सेंटर संचालक को तत्काल सभी महिला वर्कर्स की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के निर्देश दिए। जाते वक्त पुलिस डीवीआर भी जांच के लिए ले गई।
जो वेरिफिकेशन दस्तावेज दिखाए उनमें से एक वर्कर ही मिली हाजिर
स्पा सेंटर संचालक ने पहले पुलिस टीम को महिला वर्कर्स की पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करवाने की बात कही। जब टीम ने वेरिफिकेशन से जुड़े दस्तावेज मांगे तो वो आठ महिला वर्कर्स में से एक की वेरिफिकेशन के दस्तावेज ही टीम के समक्ष पेश कर पाया।