फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police personally met 7967 senior citizens in 25 days to know their condition

Charkhi Dadri News: पुलिस ने 25 दिनों में द्वारा 7967 सीनियर सिटीजन से व्यक्तिगत मिलकर जाना हाल

Tue, 23 May 2023 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 23 May 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police personally met 7967 senior citizens in 25 days to know their condition
चरखी दादरी। जिला पुलिस पिछले 25 दिनों में 7967 सीनियर सिटीजन से व्यक्तिगत मिलकर उनका हालचाल पूछ चुकी है, जिसमें 7886 सीनियर सिटीजन को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं पाई गई। 81 बुजुर्ग ऐसे हैं जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा। उनको पारिवारिक कोई समस्या नहीं है। समय पर उनको दवाइयां मिल रही हैं तथा उनकी अच्छे से देखभाल भी की जा रही है। यह डाटा प्रदेश सरकार द्वारा जारी क्रिड पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में क्रिड नागरिक संसाधन सूचना सर्वे पोर्टल शुरू किया हुआ है। चरखी दादरी पुलिस द्वारा पिछले 25 दिनों से घर-घर जाकर सुपर सीनियर सिटीजन का डाटा एकत्रित कर क्रिड पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। पुलिस विभाग के ये ग्राम प्रहरी बुजुर्गों का हालचाल पूछने के साथ ही जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे हैं और साथ ही संबंधित जानकारी भी एकत्रित कर रहे हैं। उनका स्वास्थ्य के बारे, खानपान, रहन सहन आदि के बारे में पूछा जा रहा है। जिला पुलिस के द्वारा 7967 सीनियर सिटीजन से व्यक्तिगत मिलकर उनका हालचाल पूछा, 7886 सीनियर सिटीजन को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं पाई गई। पुलिस द्वारा बुजुर्गों से समस्या पूछ कर नियुक्त किए गए संबंधित एसडीएम के संज्ञान में लाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने स्वयं भी अपनी टीम से इनका फीडबैक ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed