फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police on alert for road safety amid increasing fog, put reflector tape on trees

Charkhi Dadri News: बढ़ते कोहरे के बीच सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद, पेड़ों पर लगवाई रिफ्लेक्टर टेप

Tue, 23 Dec 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 23 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Police on alert for road safety amid increasing fog, put reflector tape on trees
पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते यातायात पुलिस अधिकारी। - फोटो : 1
चरखी दादरी। सर्दी बढ़ने के साथ ही जिले में कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। धुंध में सड़कों पर दृश्यता कम होने से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चरखी दादरी पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार यातायात थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर शहर के मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे स्थित पेड़ों और खंभों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवानी शुरू की हैं। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने यातायात थाना पुलिस को कोहरे के दौरान संभावित हादसों की रोकथाम के निर्देश दिए हैं। यातायात पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने शहर से बाहर जाने वाले व्यस्त मार्गों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई।
विज्ञापन

यातायात थाना पुलिस की ओर से मुख्य रूप से दादरी-झज्जर रोड, दादरी-रोहतक रोड, दादरी-महेंद्रगढ़ रोड और बाढड़ा व झोझू कलां की तरफ जाने वाली सड़कों के किनारे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए हैं। ये रिफ्लेक्टर टेप वाहन की हेडलाइट पड़ते ही चमक उठते हैं, जिससे चालक को सड़क की चौड़ाई और मोड़ आदि का अंदाजा हो जाता है और दुर्घटना की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि हाल ही में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कोहरे के कारण कई सड़क हादसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि घने कोहरे में वाहन चालकों को सड़क के किनारों का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे वाहन अक्सर अनियंत्रित होकर पेड़ों से टकरा जाते हैं। रिफ्लेक्टर टेप लगने से चालक दूर से ही सतर्क हो सकेंगे और समय रहते अपनी गति नियंत्रित कर पाएंगे। निरीक्षक रमेश कुमार ने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed